न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एक दीवाने की दीवानियत’ BO Day 14: दूसरे सोमवार को भी बरकरार रहा जादू, ‘थामा’ को पछाड़ते हुए कमाई में मारी बाजी

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे सोमवार को फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘थामा’ को पछाड़ दिया और कुल कलेक्शन 66.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 04 Nov 2025 8:45:52

‘एक दीवाने की दीवानियत’ BO Day 14: दूसरे सोमवार को भी बरकरार रहा जादू, ‘थामा’ को पछाड़ते हुए कमाई में मारी बाजी

दिवाली के मौके पर रिलीज़ हुई हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने सभी को हैरान कर दिया है। शुरुआत में किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह इंटेंस रोमांटिक ड्रामा सिनेमाघरों में अपनी जगह बना पाएगा, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाते हुए खुद को एक सरप्राइज हिट साबित कर दिया। खास बात यह है कि तीन गुना ज्यादा स्क्रीन पाने वाली ‘थामा’ के साथ क्लैश के बावजूद भी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल रही है।

दूसरे सोमवार को भी जारी रहा कमाई का सिलसिला

फिल्म ने अपनी रिलीज़ के 14वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने इस दिन लगभग 1.65 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है। इसके साथ ही ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 66.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

पहले हफ्ते में फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 55.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे शुक्रवार को इसका बिज़नेस 2.35 करोड़ रुपये, शनिवार को 3.15 करोड़ रुपये, और रविवार को 3.75 करोड़ रुपये रहा। लगातार दो हफ्तों तक मजबूत प्रदर्शन के चलते फिल्म ने निर्माता-निर्देशक के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

हर्षवर्धन राणे के करियर की सबसे बड़ी हिट

यह फिल्म अब तक हर्षवर्धन राणे के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। दर्शकों को फिल्म की कहानी और हर्षवर्धन–सोनम की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। वहीं, मिलाप जावेरी के निर्देशन की तारीफ भी की जा रही है, जिन्होंने एक पारंपरिक रोमांस को आधुनिक ट्रीटमेंट के साथ पेश किया है।

‘थामा’ पर भारी पड़ी ‘एक दीवाने की दीवानियत’

हालांकि कुल कमाई के मामले में ‘थामा’ अभी भी आगे है, लेकिन दूसरे वीकेंड में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने उसे कई इलाकों में पछाड़ दिया है। ईस्ट पंजाब और दिल्ली-एनसीआर जैसे मल्टीप्लेक्स सर्किट्स में इसका प्रदर्शन बेहतर रहा है। वहीं बिहार जैसे क्षेत्रों में फिल्म ने सिर्फ 13 दिनों में 3 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जो किसी रोमांटिक ड्रामा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

नई रिलीज़ के बीच भी कायम रही पकड़

दिलचस्प बात यह है कि ‘बाहुबली: द एपिक’ और ‘द ताज स्टोरी’ जैसी नई रिलीज़ फिल्मों के बावजूद ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपनी रफ्तार नहीं खो रही। समीक्षकों के अनुसार, अगर इसी तरह दर्शकों का रुझान बना रहा तो फिल्म जल्द ही 70 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?