न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डंकी’ का एक और गाना रिलीज, शाहरुख ने दिलजीत को कहा थैंक्स, इस दिन आएगा ‘मैरी क्रिसमस’ का ट्रेलर

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘डंकी’ का इंतजार खत्म होने वाला है। जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस की बेकरारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Dec 2023 12:28:09

2 News : ‘डंकी’ का एक और गाना रिलीज, शाहरुख ने दिलजीत को कहा थैंक्स, इस दिन आएगा ‘मैरी क्रिसमस’ का ट्रेलर

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘डंकी’ का इंतजार खत्म होने वाला है। जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस की बेकरारी भी बढ़ती जा रही है। अब इसका एक और गाना सोमवार (18 दिसंबर) को रिलीज कर दिया गया। 'बंदा' टाइटल वाले इस गाने को पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज से सजाया है। शाहरुख ने इस गाने के लिए दिलजीत को थैंक्स कहा और साथ ही उनसे बड़ा वादा किया।

शाहरुख ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो एक कार में बनाया गया है। इसमें शाहरुख के हाथ में मोबाइल है, जिसमें ‘बंदा’ प्ले हो रहा है। शाहरुख कहते दिखाई देते हैं, “दिलजीत पाजी आपका बहुत शुक्रिया, बिग-बिग झप्पी टू यू, इस सॉन्ग के लिए, आप दुनिया में सबसे ज्यादा कूल हैं, आप जिस तरह से यह कर रहे हैं, ना इसे क्या कहते हैं, वाइब, मुझे भी सिखा दो, आप बेस्ट हैं, आपको मिलूंगा तो अपने गले लगाऊंगा और किस करूंगा, दोबारा थैंक्यू।”

जवाब में दिलजीत ने शाहरुख का यह वीडियो शेयर कर लिखा, “आपके लिए प्यार और सम्मान।” गाने के बोल गीतकार कुमार ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। ‘डंकी’ विदेशों में 21 और भारत में 22 दिसंबर को रिलीज होगी। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जो अपने देश के प्रति प्रेम को भी दर्शाएगी। साथ ही यह भी बताएगी की अपना देश जैसा भी है, अच्छा ही है।

‘मैरी क्रिसमस’ में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की जोड़ी जमाएगी रंग

साल 2024 की शुरुआत में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और साउथ इंडियन एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ आ रही है। यह फिल्म पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। इस बीच खबर आई है कि निर्देशक श्रीराम राघवन बुधवार (20 दिसंबर) को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे। फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज की जाएगी। फिल्म में एक्ट्रेस राधिका आप्टे, संजय कपूर और विनय पाठक की भी अहम भूमिका है।

यह फिल्म मुंबई पर आधारित है और दो लोगों की कहानी है जिनकी जिंदगी क्रिसमस के दिन एक-दूसरे से मिलती है। कैटरीना और विजय पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए बेकरार हैं। हाल ही में फिल्म से दो पोस्टर रिलीज हुए थे, जिसमें मूवी की रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ था। इस फिल्म की रिलीज को बार-बार बदला गया है। पहले ये इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम