न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डंकी’ स्टार विक्रम कोचर ने बताए शाहरुख के साथ जुड़े अनुभव, पद्मिनी के इस फंक्शन में पहुंचीं श्रद्धा कपूर

पिछले महीने रिलीज हुई डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ का सबजेक्ट लीक से हटकर था। फिल्म की क्रिटिक्स ने भी तारीफ की। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jan 2024 2:07:12

2 News : ‘डंकी’ स्टार विक्रम कोचर ने बताए शाहरुख के साथ जुड़े अनुभव, पद्मिनी के इस फंक्शन में पहुंचीं श्रद्धा कपूर

पिछले महीने रिलीज हुई डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ का सबजेक्ट लीक से हटकर था। फिल्म की क्रिटिक्स ने भी तारीफ की। फैंस को भी यह फिल्म पसंद आई। फिल्म में यूं तो शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार थे, लेकिन इनके बीच एक्टर विक्रम कोचर भी नोटिस किए गए। बड़ा नाम नहीं होने के बावजूद विक्रम अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने में सफल रहे।

इस बीच विक्रम ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म यूनिट के साथ जन्मदिन कैसे मनाया था। विक्रम ने बताया कि हम पूरी रात एक अंडरवाटर सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे और अगले दिन मेरा बर्थडे था। हम सुबह 3 या 4 बजे तक शूटिंग कर रहे थे और सीन के बाद किसी ने मुझे फोन किया और कहा कि सर बुला रहे हैं, जब मैं गया तो मैंने देखा कि एक टेबल पर तीन केक रखे हुए थे और बीच में शाहरुख खड़े थे।

हम कुछ भी रिकॉर्ड नहीं कर सके, क्योंकि हम सेट पर थे। उन्होंने सुनिश्चित किया कि वे वहां मौजूद रहें और मेरे साथ जश्न मनाएं। उन्होंने मुझे गले भी लगाया। विक्रम ने आगे कहा कि मेरे पास शाहरुख का सीधा संपर्क नहीं है और इसके लिए पूछने में मुझे डर लगता है। इसके बदले मेरे पास शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी का नंबर है।

जब भी कोई संदेश देने की जरूरत होती है तो मैं उनको ही देता हूं हैं। दिलचस्प बात यह है कि मुझे शाहरुख से कई बार संदेश मिले हैं। मैं शाहरुख से उनके घर ‘मन्नत’ में मिला था। घर की एंट्री एयरपोर्ट या बड़े होटल जैसी थी। शाहरुख सुझावों के लिए खुले हैं और खुली बातचीत को प्रोत्साहित करते हैं।

vikram kochar,dunki,dunki movie,actor vikram kochhar,shahrukh khan,vikram birthday,shraddha kapoor,shakti kapoor,padmini kolhapure,priyank sharma

पद्मिनी कोल्हापुरे की बहू की गोद भराई में दिखीं श्रद्धा, भाई प्रियांक ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने 80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। आज हम पद्मिनी का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनके घर जल्द ही खुशियां बरसने वाली हैं। दरअसल पद्ममिनी और प्रदीप (टूटू) शर्मा के बेटे प्रियांक और उनकी पत्नी शाजा मोरानी पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं।

ऐसे में एक इंटीमेट गोद भराई की रस्म आयोजित की गई। इसमें पद्मिनी की भांजी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी शामिल हुईं। प्रियांक और शाजा की बात करें, तो उन्होंने 16 साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करने के बाद फरवरी 2021 में कोर्ट मैरिज और बाद में मार्च 2021 में मालदीव में व्हाइट वेडिंग की थी। प्रियांक ने अपने इंस्टा हैंडल पर गोद भराई समारोह की कई तस्वीरें साझा की हैं। प्रियांक ने लिखा, "टी-2 फॉर बेबी टी फैम #मराठी वाइब।"

तस्वीरों में श्रद्धा को पूरी फैमिली के साथ देखा जा सकता है। श्रद्धा ने लाइम येलो कलर की अनारकली ड्रेस पहनी थी, जिस पर गोल्डन जरी वर्क किया गया था। उन्होंने लुक को शीयर दुपट्टे, एक सिंपल हेयरस्टाइल और एक महाराष्ट्रीयन नथ व झुमके के साथ मिनिमल रखा। बता दें पद्मिनी, श्रद्धा की मौसी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार