न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने बेबी बंप को नकली बताने वालों को यूं दिया जवाब, बच्चों का बचा हुआ खाना खाती हैं करीना

दृष्टि धामी टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। दृष्टि को सबसे ज्यादा शौहरत ‘मधुबाला’ सीरियल से मिली थी। दृष्टि इसी साल मां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 11:56:44

2 News : इस एक्ट्रेस ने बेबी बंप को नकली बताने वालों को यूं दिया जवाब, बच्चों का बचा हुआ खाना खाती हैं करीना

दृष्टि धामी टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। दृष्टि को सबसे ज्यादा शौहरत ‘मधुबाला’ सीरियल से मिली थी। दृष्टि इसी साल मां बनने वाली हैं। हालांकि इस खुशी के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा है। उनकी शादी के 9 साल हो चुके हैं। दृष्टि अपने पहले बेबी को लेकर काफी रोमांचित हैं। दृष्टि ने हाल ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटो शेयर की थी। इन फोटो पर अधिकतर फैंस ने खूब प्यार लुटाया, लेकिन कुछ लोगों ने बेबी बंप को नकली बता दिया।

अब दृष्टि ने सवाल उठाने वाले यूजर्स को जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कई तस्वीरें हैं। दृष्टि ने लाल रंग का काफ्तान सेट पहना हुआ है। टू-पीस सेट में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। दृष्टि ने बिना मेकअप वाले लुक को नेचुरल कर्ल के साथ दिखाया। दृष्टि ने इसके कैप्शन में लिखा, “ये इस बात का सबूत है कि मेरा बेबी बंप एक बहुत बड़ा लंच नहीं है। मुझसे पूछने वाले सभी लोगों के लिए, क्या आप इसे अभी देख सकते हैं?”

उल्लेखनीय है कि 14 जून को दृष्टि और उनके पति नीरज ने वीडियो शेयर किया था और गुडन्यूज के बारे में बताया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दृष्टि और नीरज के हाथों में वाइन का ग्लास है, लेकिन इसके बाद उनकी फैमिली यह ग्लास लेकर उन्हें दूध की बोतल पकड़ा देती है। साथ ही कपल ने एक पोस्टर पकड़ा हुआ था, जिस पर लिखा था, “पिंक (लड़की) हो या ब्लू (लड़का) हो, हम बस इतना जानते हैं कि हम शुक्रगुजार हैं।”

दृष्टि ने कैप्शन में लिखा था, “बहुत दूर नहीं, जल्द ही एक छोटा बेबी हमारे बीच शामिल हो रहा है। प्लीज हमें प्यार, आशीर्वाद और फ्रेंच फ्राइज भेजें। बेबी रास्ते में है। हम अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।” बता दें कि 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में दृष्टि-नीरज की शादी हुई थी।

करीना कपूर खान ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की खाने की फोटो

करीना कपूर खान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। करीना को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार खुद और परिवार से जुड़े फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। करीना कई दफा फैमिली के साथ घर का बना खाना खाने से लेकर सेट पर अपने को-स्टार्स के साथ पिज्जा पार्टी में हिस्सा लेने तक की पोस्ट डालती हैं।

करीना ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर आधे खाए हुए खाने की फोटो शेयर की है। फोटो में आधा पैनकेक है, जिसे पहले ही आधा खाया जा चुका है। कटी हुई स्ट्रॉबेरी का बाउल और क्रीम जैसी दिखने वाली चीज भी है। करीना ने फोटो के नीचे लिखा, “मैं वो मां हूं जो अपने बच्चों का बचा हुआ खाना खाती हैं।”

करीना ने पिछले साल भी पोस्ट किया था कि हमेशा उन्हें बच्चों का नाश्ता खत्म करना पड़ता है। उस समय करीना परिवार के साथ यूरोप टूर पर थीं। करीना ने इस साल मदर्स डे पर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह द्वारा उनके लिए बनाए गए एक शानदार दिखने वाले केक की तस्वीरें भी शेयर की थीं। करीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘क्रू’ थी। अब वह ‘सिंघम अगेन’ मंा नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय