न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दोनों’ से डेब्यू करने जा रहे राजवीर ने नेपोटिज्म पर कही यह बात, शिल्पा की ‘सुखी’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

एक्टर सनी देओल की पिछले माह 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 12:50:54

‘दोनों’ से डेब्यू करने जा रहे राजवीर ने नेपोटिज्म पर कही यह बात, शिल्पा की ‘सुखी’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

एक्टर सनी देओल की पिछले माह 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। अब उनके छोटे बेटे राजवीर देओल भी बॉलीवुड में आगाज करने जा रहे हैं। राजवीर जल्द ही फिल्म 'दोनों' से अपनी चमक बिखेरने वाले हैं। फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच राजवीर ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजवीर ने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलूंगा कि मैंने इस टॉपिक पर कभी नहीं सोचा। मुझे लगता है कि नेपोटिज्म की बहस ने मुझे एक बेहतर इंसान और एक्टर बनने के लिए हमेशा से ही प्रेरित किया है। स्टार किड होने का फायदा सिर्फ इतना है कि आप प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के साथ आसानी से एक मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं। हालांकि उसके बाद भी काम मिलने की कोई गारंटी नहीं होती।

फिल्म 'दोनों' में रोल मिलने से पहले मैंने तीन बार ऑडिशन दिए थे।। शूटिंग शुरू करने से पहले हमने कई वर्कशॉप की। मैंने और पलोमा ने हमारी केमिस्ट्री को बेहतरीन तरीके से उभारने के लिए बहुत-बहुत मेहनत की है। शुरुआत में मेरे लिए ये सब बिल्कुल आसान नहीं था लेकिन मैं काम को लेकर बहुत फोकस्ड था।

उल्लेखनीय है कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर नेपोटिज्म की बात उठती रहती है। इसका कारण ये है कि अधिकतर पुराने कलाकारों के ही रिश्तेदारों को ज्यादा मौका मिलता है। ऐसे में किसी भी आउटसाइडर को यहां जगह बनाने में काफी दिक्कत होती है। बता दें कि ‘दोनों’ में राजवीर के अपोजिट पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा हैं। पलोमा की भी यह पहली फिल्म है। निर्देशक बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या हैं।

dono movie,rajveer deol,paloma,sunny deol,rajveer nepotism,rajveer debut,rekha,Shilpa Shetty,sukhee movie,govinda,kartik aaryan

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘सुखी’, स्क्रीनिंग में रेखा सहित इन सितारों ने लूटी महफिल

मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी आज शुक्रवार (22 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इससे पहले गुरुवार रात फिल्म की स्क्रीनिंग में कई बड़े सितारे पहुंचे। कार्तिक आर्यन से लेकर गोविंदा व बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव तक ने ये फिल्म देखी। गोविंदा का पूरा परिवार नजर आया। लाल जोड़े में सजी-धजी शिल्पा कैमरे के सामने मुस्कुरा रही थीं। शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी, बहन शमिता शेट्टी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपनी सिग्नेचर कांजीवरम साड़ी में नजर आईं। रेखा और शिल्पा बातचीत के मूड में थीं। वे कैमरे के लिए मुस्कुराईं। ‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने बेटे के साथ पहुंचीं। एल्विश का डैशिंग लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस अवनीत कौर, पूजा हेगड़े, एक्टर संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर, शबाना आजमी, नीलम कोठारी सोनी, एक्ट्रेस नुसरत भरुचा सहित कई कलाकारों ने फिल्म का मजा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका