न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजवीर-पलोमा की ‘दोनों’ का ‘खम्मा घणी’ गाना जयपुर में लॉन्च, कैटरीना ने देवर सनी कौशल को यूं किया बर्थडे विश

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा की पहली फिल्म ‘दोनों’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। लंबे समय बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 8:04:53

राजवीर-पलोमा की ‘दोनों’ का ‘खम्मा घणी’ गाना जयपुर में लॉन्च, कैटरीना ने देवर सनी कौशल को यूं किया बर्थडे विश

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा की पहली फिल्म ‘दोनों’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। लंबे समय बाद दो पुराने स्टार्स के बेटे-बेटी एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। सनी और पूनम ने कुछ फिल्में साथ की थीं। बहरहाल गुरुवार (28 सितंबर) को ‘दोनों’ फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया गया। यह सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और खूब वायरल हो चुका है।

फैंस राजवीर और पलोमा की लुकिंग और स्टाइल पर फिदा हुए जा रहे हैं। राजस्थानी गाने की वाइब्स को देखते हुए फिल्म की टीम ने इसे जयपुर के एक कॉलेज में लॉन्च किया। ‘खम्मा घणी’ टाइटल वाले इस गाने को शिवम महादेवन और श्रेया घोषाल ने अपनी खनकती आवाज से बहुत सुंदर बना दिया है। इस गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया है यानी वे इसके संगीतकार हैं।

गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की है। गाने में पलोमा को राजवीर के सिर पर पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी बांधते और उसे बिगाड़ते हुए दिखाया गया है। हाल ही रिलीज किए गए गाने ‘अग लगदी’ ने भी अपना जादू चलाया था। फिल्म 5 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देगी।

dono movie,khamma ghani song,rajveer deol,paloma,katrina kaif,vicky kaushal,sunny kaushal,sham kaushal,sunny kaushal birthday

विक्की के छोटे भाई सनी कौशल भी एक्टिंग की दुनिया में हैं एक्टिव

एक्टर विक्की कौशल के भाई सनी कौशल भी कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज गुरुवार (28 सितंबर) को सनी अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर सब उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी भाभी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटो शेयर की हैं। साथ ही एक प्यारा-सा नोट भी लिखा है।

कैटरीना ने विक्की और सनी की जो फोटो शेयर की है उसमें दोनों भाई कूल और मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे टू द बेस्ट देवर।” इस बीच सनी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वे रात 12 बजे फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान उनके माता-पिता भी साथ हैं।

हालांकि कैटरीना कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। माना जा रहा है कि कैटरीना फिलहाल किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। बर्थडे बॉय सनी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही फिल्म 'नौसिखिये' में नीतू कपूर और श्रद्धा श्रीनाथ के साथ दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार