न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2023 : दीपिका-रणवीर और कैटरीना-विक्की सहित इन बड़े-बड़े सितारों ने ऐसे मनाया दिवाली का जश्न

पूरे देश में रविवार (12 नवंबर) को दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आम लोगों के साथ बॉलीवुड के सितारों ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 10:54:29

Diwali 2023 : दीपिका-रणवीर और कैटरीना-विक्की सहित इन बड़े-बड़े सितारों ने ऐसे मनाया दिवाली का जश्न

पूरे देश में रविवार (12 नवंबर) को दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आम लोगों के साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी इस पर्व का आनंद लिया। सोशल मीडिया पर इन स्टार्स की दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। अपने चहेते कलाकारों को देख फैंस के बीच खुशी छाई हुई है। बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी दिवाली की पूजा कर इसका जश्न मनाया।

कपल ने पूजा करते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।” एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी फोटो शेयर की है। कैटरीना ससुराल में खास अंदाज में नजर आईं। करीना कपूर खान पति सैफ और दोनों बच्चों के साथ दिख रही हैं। करीना ने दिवाली पर पिंक सूट तो सैफ ने व्हाइट कुर्ता-पजामा पहना है। एक्ट्रेस सारा अली खान ने परिवार के साथ फोटो अपलोड की है। सारा परिवार के साथ खिलखिलाते हुए पोज दे रही हैं।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ फोटो शेयर की। शिल्पा के पास उनके दोनों बच्चे भी बैठे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने बच्चों के कपड़ों के साथ मैच करता हुआ क्रीम कलर का कुर्ता कैरी किया है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दोस्तों और प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी लगाई है, जिसमें वे रंगोली बनाती दिख रही हैं।

शादी के बाद कियारा ने सिद्धार्थ के साथ दिल्ली में मनाई पहली दिवाली, लिखा...

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिवाली का जश्न मनाने दिल्ली पहुंचे और एक्ट्रेस ने अपने ससुराल वालों के साथ यह त्योहार सेलिब्रेट किया। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। सिद्धार्थ पत्नी के साथ लाइट में पोज देते हुए रोमांटिक नजर आए। लव बर्ड्स ने व्हाइट कलर के आउटफिट कैरी किए हैं। सिद्धार्थ ने लिखा, “मेरा प्यार अपनी रोशनी के साथ।” रणबीर और आलिया के लिए ये दिवाली बेहद खास है क्योंकि उनकी बेटी राहा की ये पहली दिवाली है।

आलिया ने इस मौके पर राहा की एक झलक भी दिखाई है। इसके अलावा उन्होंने रणबीर संग किस करते हुए फोटो भी डाली है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी खास तरीके से जश्न मनाती दिखीं। इस दिवाली पर उनकी बेटी मालती ने प्यारी सी रंगोली बनाई, जिसकी एक फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कुछ फोटो शेयर कर फैंस को इसकी बधाई दी है। एक्टर शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने दिवाली की बधाई दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका