न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अपूर्व संग विवाह बंधन में बंधीं दिव्या, शेयर की तस्वीरें, रकुल-जैकी की संगीत सेरेमनी में शिल्पा ने बांधा समां

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने मंगलवार (20 फरवरी) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर संग शादी कर ली है। शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Feb 2024 12:48:26

2 News : अपूर्व संग विवाह बंधन में बंधीं दिव्या, शेयर की तस्वीरें, रकुल-जैकी की संगीत सेरेमनी में शिल्पा ने बांधा समां

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने मंगलवार (20 फरवरी) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर संग शादी कर ली है। शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई। दिव्या व अपूर्व ने बड़ी सादगी से मुंबई में ब्याह रचाया। उन्होंने फैंस के लिए शादी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। दिव्या ने पहली झलक दिखाई। दिव्या ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें वह और अपूर्व मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

दोनों ने शादी के लिए पर्पल कलर सलेक्ट किया था। वे मराठी लुक में नजर आ रहे हैं। पर्पल कलर का प्रिंटेड लहंगा, हाथों में लाल चूड़ा और कलीरे... दिव्या इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा उन्होंने सटल मेकअप लुक रखा। दिव्या ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, “इस क्षण से, हमारी प्रेम कहानी जारी है… रब राखा।” इस बीच अपूर्व के स्वागत का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिव्या की मां अपने दामाद का जोरदार स्वागत कर रही हैं। उन्होंने पहले अपूर्व की पानी के ग्लास से नजर उतारी और फिर नाक खींचने वाली रस्म भी की।

दोनों के बीच प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिली। अपूर्व ने पूरी शादी में दिव्या के पापा का चश्मा लगाए रखा। बता दें कि दिव्या के पिता का कोविड की वजह से निधन हो गया था। कुछ समय पहले ही दिव्या के जन्मदिन पर अपूर्व ने उन्हें प्रपोज किया था। इस रिश्ते को लेकर दिव्या शुरुआत से ही काफी चर्चा में रही हैं। वजह है- वरुण सूद संग ब्रेकअप। दिव्या को इसके लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि वरुण से पहले ही वो अपूर्व को डेट कर रही थीं।

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज सिख और सिंधी रीति-रिवाज से करेंगे शादी

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज बुधवार (21 फरवरी) को गोवा में शादी करने जा रहे हैं। फिलहाल कपल की वेडिंग फेस्टिविटीज से कुछ झलकियां सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। मंगलवार रात हुए संगीत सेरेमनी में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की उनके पति राज कुंद्रा संग शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली। भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मेहंदी सेरेमनी से तस्वीर और वीडियो शेयर किया है।

समीक्षा ने हाथ में लगी मेहंदी की एक तस्वीर दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने भूमि के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। समीक्षा ने पिस्ता ग्रीन तो भूमि ने पीले रंग का एथनिक आउटफिट पहना हुआ है। रकुल व जैकी आज साउथ गोवा के आईटीसी ग्रैंड में शादी रचाने जा रहे हैं। दोपहर में 3 बजे के आस-पास वे सात फेरे लेंगे। इसके बाद कपल एक ग्रैंड पार्टी करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रकुल की चूड़ा सेरेमनी होगी। इसके बाद कपल लड़की पक्ष के आनंद कारज (सिख विवाह) से शादी करेगा और फिर लड़के पक्ष के सिंधी स्टाइल में शादी करेगा। सेलिब्रेशन यहीं खत्म नहीं होगा, बल्कि इसके बाद रकुल व जैकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ एक ग्रैंड पार्टी होस्ट करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम