न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नई भूमिका के लिए तैयार हैं दिशा पटानी, जारी किया पोस्टर, कंगना ने जॉन की तारीफ में कही ये बातें

एक्ट्रेस दिशा पटानी अब एक नए रूप में आने को तैयार हैं। दिशा ‘क्यों करूं फिक्र’ म्यूजिक वीडियो में पहली बार डायरेक्शन करेंगी। दिशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Aug 2023 7:40:29

नई भूमिका के लिए तैयार हैं दिशा पटानी, जारी किया पोस्टर, कंगना ने जॉन की तारीफ में कही ये बातें

एक्ट्रेस दिशा पटानी अब एक नए रूप में आने को तैयार हैं। दिशा ‘क्यों करूं फिक्र’ म्यूजिक वीडियो में पहली बार डायरेक्शन करेंगी। दिशा ने इस वीडियो के लिए पोस्टर जारी करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया, “अगर आप उन चीजों को छोड़ देते हैं जिन्हें आप नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, तो यह संभवतः आपको ‘क्यों करूं फिक्र’ से मुक्त कर देगा। 16 अगस्त 2023 को हैशटैग प्लेडीएमएफ ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर हमारे विशेष प्रोजेक्ट की एक झलक शेयर कर रही हूं।

पोस्टर में दिशा बेफिक्र अंदाज में बीच पर लहरों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने ब्लू टॉप के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहना हुआ है। दिशा हमेशा की की जैसे काफी ग्लैमरस लग रही हैं। दिशा ने ‘हुई मलंग’ से लेकर ‘डू यू लव मी’ तक कई गानों में शानदार प्रस्तुति दी है। दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘योद्धा’ में नजर आएंगी। दिशा के पास ‘कांगुवा’ और ‘सूर्या 42’ भी हैं।

दिशा ने करिअर की शुरुआत 2015 में तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म बायोपिक ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ थी। इसके बाद उन्होंने चीनी एक्शन कॉमेडी ‘कुंग फू योगा’ (2017) और हिंदी फिल्मों ‘बागी 2’ (2018), ‘भारत’ (2019), ‘मलंग’ (2020) और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (2022) में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाने का मौका मिला।

disha patni,kangana ranaut,john abraham,shootout at vadala,disha music video,kangana instagram

महिलाओं का फायदा नहीं उठाते जॉन अब्राहम : कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे वही कहती है जो दिल में आता है। इसके बाद उन्हें यह परवाह नहीं रहती कि इसका अंजाम क्या होगा। कंगना अक्सर फिल्ममेकर करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाती हैं। खैर आज कंगना ने किसी को निशाने पर लेने के बजाय तारीफ की है। कंगना ने एक्टर जॉन अब्राहम को सराहा है।

कंगना अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखती हैं, 'मैंने फिल्म इंडस्ट्री के निगेटिव लोगों के बारे में बहुत कुछ कहा है, लेकिन मुझे उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जो प्रेरणादायक और सज्जन हैं। मैंने जॉन अब्राहम के साथ काम किया है और मैं शब्दों में बता नहीं सकती कि वे कितने शानदार हैं। कई लोग उनके बारे में ज्यादा इसलिए नहीं जानते, क्योंकि वे मीडिया को अपनी तारीफ करने के लिए पैसे नहीं देते। वे दयालु हैं। वे कोई मैरिज या रिलेशनशिप पीआर नहीं करते।

वे पैसा देकर दूसरे के खिलाफ नेगेटिविटी नहीं फैलाते, किसी को सताते नहीं हैं और न ही महिलाओं का फायदा उठाते हैं। वे सिर्फ एक शानदार इंसान हैं। लव यू जॉन। कंगना ने जॉन के साथ साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म शूटआउट एट वडाला में काम किया था। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब 'इमरजेंसी' फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। कंगना के पास 'तेजस' और 'चंद्रमुखी 2' के अलावा कुछ और फिल्में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका