न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिशा के हाथ पर टैटू देख इस एक्टर के साथ अफेयर के चर्चे, एटली ने ‘कल्कि’ के लिए की दीपिका की तारीफ

एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। दिशा की एक्टिंग की तारीफ हो रही है और फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 8:39:42

2 News : दिशा के हाथ पर टैटू देख इस एक्टर के साथ अफेयर के चर्चे, एटली ने ‘कल्कि’ के लिए की दीपिका की तारीफ

एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। दिशा की एक्टिंग की तारीफ हो रही है और फैंस उन पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच दिशा के हाथ पर बना टैटू चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर दिशा की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें उनके हाथ पर PD लिखा हुआ टैटू दिखा। इसके बाद से फैंस अटकलें लगाने लगे कि वह ‘कल्कि’ फिल्म के को स्टार प्रभास को डेट कर रही है। उनके हिसाब से इस टैटू का मतलब है प्रभास और दिशा।

इस बीच दिशा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर वही फोटो शेयर की है, जो टैटू की वजह से चारों ओर छाई हुई है। दिशा ने कैप्शन में लिखा, “मेरे टैटू को लेकर इतनी उत्सुकता देखकर खुशी हुई। खोजिए आखिर यह आनंद क्या है।” दिशा ने टैटू को लेकर प्रतिक्रिया तो दे दी, लेकिन इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह टैटू किसके नाम का है। बता दे कि जैसे ही मशहूर पैपराजी मानव मंगलानी ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, उसके बाद से यह टॉकिंग पॉइंट बन गई थी।

सभी यह अंदाज लगाने लगे कि शायद दिशा की जिंदगी में ‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास के रूप में नए प्यार की एंट्री हो गई है। हालांकि कुछ यूजर का यह भी कहना है कि यह पाटनी दिशा (PD) लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि दिशा जल्द ही इस टैटू के राज पर से पर्दा हटा देंगी। प्रभास के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच अब दिशा अपने एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ स्पॉट की गई हैं। दिशा को अक्षय कुमार के घर टाइगर के साथ देखा गया है। पैपराजी ने चुपके से दोनों का वीडियो बना लिया और अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टाइगर और दिशा एक-दूसरे से बात कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने भी जताया ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली का आभार

डायरेक्टर नाग अश्विन की साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। आम हो या खास हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है। अब पिछले साल शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ बनाने वाले साउथ इंडियन डायरेक्टर एटली भी ‘कल्कि’ के कदरदानों में शामिल हो गए हैं। एटली ने कहा कि वे अश्विन की कमाल की फिल्म मेकिंग से पूरी तरह से इंप्रेस्ड हैं।

उन्होंने पूरी कास्ट की गई एक्टिंग की सराहना की, लेकिन खास तौर पर अपनी फिल्म ‘जवान’ की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। एटली ने लिखा, “मैम मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं, आपका काम बहुत अच्छा था।” एटली के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए दीपिका ने उनकी स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, “थैंक्यू सर!” इससे पहले तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म को सराहा था।

एक और स्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने दीपिका की तारीफ में कुछ बातें लिखी थी, खास तौर पर आग वाले सीन में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए। उन्होंने कहा, “दीपिका जी, आप देवी मां के रूप में अलौकिक और विश्वसनीय लग रही हैं!” इससे पहले सोमवार को वरुण धवन ने लिखा, “कल्कि वह सब कुछ है, जिसका सपना हमने भारतीय सिनेमा के लिए देखा था। हर फ्रेम आश्चर्यचकित करने वाला है। आप लोगों ने जो किया है वह किसी जादू और पागलपन से कम नहीं है। #Kalki2898AD में हमें यह अनुभव देने के लिए धन्यवाद।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क