न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटी को पहली बार फ्लाइट में लेकर निकले दिशा-राहुल, BB-17 में इस ‘वीकेंड का वार’ में सलमान की जगह लेंगे ये

एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल इन दिनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने बेटी के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने नामकरण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Nov 2023 7:13:07

2 News : बेटी को पहली बार फ्लाइट में लेकर निकले दिशा-राहुल, BB-17 में इस ‘वीकेंड का वार’ में सलमान की जगह लेंगे ये

एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल इन दिनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने बेटी के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने नामकरण सेरेमनी रखी थी। कपल ने बेटी का नाम नव्या रखा है। उन्होंने अभी तक नव्या का चेहरा रिवील नहीं किया है। अब वे नव्या को लेकर वेकेशन पर निकले हैं। दिशा ने इंस्टा स्टोरी पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इसमें दिशा बेटी को हाथ में लिए नजर आ रही हैं। बेटी के चेहरे पर दिशा ने इमोजी लगाई है।

वहीं साथ राहुल भी पोज दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए दिशा ने बताया कि ये उनकी बेटी की पहली फ्लाइट है। दिशा ने कैप्शन में लिखा-“नव्या ने अपनी पहली फ्लाइट की और वो स्टार थीं।” वहीं राहुल ने इस स्टोरी को अपनी प्रोफाइल पर शेयर करते हुए लिखा-“आखिर बच्ची किसकी है।” इस ट्रिप के दौरान दिशा व्हाइट कलर के कुर्ते में दिखीं, जबकि राहुल ने ग्रीन कलर की शर्ट कैरी की थी।

उल्लेखनीय है कि नव्या की नेमिंग सेरेमनी के दौरान राहुल और दिशा ने पैपराजी से बात करते हुए कहा था, “हमने इसका नाम नव्या रखा है, जिसका मतलब है वो इंसान जो तारीफ के लायक हो। हमने बेटे का नाम डिसाइड नहीं किया था। मुझे विश्वास था कि बेटी ही होगी। हमने दो नाम तय किए थे बेटी के लिए नव्या और मीरा। मुझे और दिशा को नव्या नाम पसंद आया।” बता दें कि दिशा ने इसी साल 20 सितंबर को नन्ही परी के रूप में नव्या को जन्म दिया था।

disha parmar,rahul vaidya,disha rahul,navya,karan johar,bb-17,bigg boss 17,weekend ka vaar,Salman Khan

‘बिग बॉस’ के वीकेंड का वार में तड़का लगाएंगे फिल्ममेकर करण जौहर

‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन कलर्स टीवी पर जारी है। इसका 7वां हफ्ता शुरू हो चुका है। सुपरस्टार सलमान खान का शो मिड सीजन तक आ चुका है। मेकर्स हर हफ्ते इस शो में कोई न कोई ट्विस्ट लाने की कोशिश करते हैं, जिसमें तड़के की तरह काम करता है, सलमान का वीकेंड का वार। तब सलमान कभी मुनव्वर फारुकी तो कभी खानजादी और अंकिता लोखंडे की क्लास लगाते हुए दिखते हैं। हालांकि इस हफ्ते ऐसा कुछ नहीं होने वाला, जिससे दर्शक थोड़े से निराश होंगे।

पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह सलमान खान वीकेंड के एपिसोड में नजर नहीं आएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में कमान निर्माता-निर्देशक करण जौहर संभालेंगे। करण अपने ही अंदाज में घरवालों की क्लास लगाएंगे। अभी यह नहीं पता चला कि सलमान इस एपिसोड को होस्ट क्यों नहीं कर रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब करण शो में सलमान की जगह ले रहे हो। इससे पहले भी वे उनकी अनुपस्थिति में शो होस्ट कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे