न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिशा ने दिया नन्ही परी को जन्म, राहुल ने लिखा “लक्ष्मीजी आई हैं, आशीर्वाद दें”, Bigg Boss 17 में आएंगी अंकिता!

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य के घर बुधवार (20 सितंबर) को एक प्यारे मेहमान का आगमन हुआ। दिशा ने प्यारी सी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 11:56:38

दिशा ने दिया नन्ही परी को जन्म, राहुल ने लिखा “लक्ष्मीजी आई हैं, आशीर्वाद दें”, Bigg Boss 17 में आएंगी अंकिता!

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य के घर बुधवार (20 सितंबर) को एक प्यारे मेहमान का आगमन हुआ। दिशा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। स्टार कपल और उनके फैंस इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दिशा-राहुल पहली संतान को लेकर बुहद खुश हैं। फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। कपल ने यह खुशखबरी अपने चाहने वालों के लिए शेयर की है।

राहुल ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर लिखा-,‘‘लक्ष्मीजी आई हैं, हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है! मां और बेबी दोनों हैल्दी और बिल्कुल ठीक हैं! हम अपनी चिकित्सक धृप्ति देधिया को धन्यवाद देना चाहते हैं, जो गर्भधारण करने से लेकर बच्ची के जन्म तक देखभाल में लगी रहीं। हमारे परिवार को भी विशेष रूप से धन्यवाद! कृपया हमारी बच्ची को आशीर्वाद दें।'' बता दें कि कपल बच्चे को लेकर काफी उत्साहित था।

दोनों ने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान कई तस्वीरें शेयर कीं। उनकी शादी साल 2021 में हुई थी। दिशा ने ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा’ से करिअर की शुरुआत की थी। दूसरी ओर, राहुल सबसे पहले इंडियन आइडल शो में हिस्सा लेकर सुर्खियों में आए थे। राहुल बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में भी नजर आए थे।

पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस के घर में जा सकती हैं अंकिता लोखंडे

टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक बिग बॉस का 17वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। हाल ही में इसका पहला प्रोमो रिलीज किया गया था। इसमें होस्ट सलमान खान ने बताया था कि इस बार शो की थीम है दिल दिमाग और दम यानी की कपल और सिंगल दोनों एक ही घर में रहेंगे। शो के लिए कई टीवी सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच एक कंटेस्टेंट ने शो में अपनी मौजूदगी कंफर्म कर दी है।

जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने शो में जाने को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता ने इस बात की पुष्टि की है कि वह पति विक्की जैन के साथ शो में जा सकती हैं। अंकिता ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

अंकिता के अलावा बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं बेबिका धुर्वे, इंदिरा कृष्णा, फलक नाज और अभिषेक कुमार भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इनमें से किसी ने भी स्थिति साफ नहीं की है। हर्ष बेनीवाल, सौरव जोशी और अनुराग डोभाल जैसे स्ट्रीमर्स और प्रभावशाली लोगों को भी ऑफर दिए जाने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि शो 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार