न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मां तेज पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। दीपिका ने व्लॉग के जरिए उनकी हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कि सीटी स्कैन समेत कई मेडिकल जांचें की जा रही हैं और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 19 Jul 2026 9:25:30

दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी मां की सेहत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पेट में लगातार असहनीय दर्द की वजह से उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक्ट्रेस ने फैंस को भरोसा दिलाया कि चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि समस्या की सही वजह जानने के लिए उनकी मां के कई टेस्ट किए जा रहे हैं। अस्पताल के वॉर्ड से दीपिका ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें एक्ट्रेस की मां हॉस्पिटल के बेड पर आराम करते दिख रही हैं।

दीपिका कक्कड़ की मां की अचानक बिगड़ी तबीयत

वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका ने कहा, 'मैं अस्पताल के वॉर्ड में हूं, क्योंकि इस बार मेरी मां को भर्ती किया गया है। हम उन्हें कल दोपहर यहां लाए थे, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पेट में दर्द हो रहा था।' उन्होंने आगे यह भी बताया कि परिवार को शुरू में लगा कि यह फूड इन्फेक्शन का मामला है। उन्होंने आगे कहा, 'हमने डॉक्टर से सलाह ली, जिन्होंने एंटीबायोटिक्स शुरू कीं और कुछ टेस्ट करवाने को कहा, जिनमें सोनोग्राफी भी शामिल थी, लेकिन रिपोर्ट में कुछ भी पता नहीं चला। एंटीबायोटिक्स शुरू करने के बाद भी दर्द कम नहीं हुआ।' दीपिका कक्कड़ की मां के पहले उनके ससुर अस्पताल में भर्ती थे। यह साल एक्ट्रेस और उनके परिवार के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा है।

मां के पेट दर्द ने बढ़ाई दीपिका की चिंता

दीपिका ने बताया कि बाद में डॉक्टरों ने उनकी मां की दवाएं बदल दीं, जिससे उन्हें कुछ समय के लिए आराम मिला। उन्होंने कहा, 'उन्हें लगभग दो दिनों तक बेहतर महसूस हुआ, लेकिन फिर दर्द वापस आ गया और उन्हें उल्टी भी होने लगी। तब डॉक्टर ने हमसे कहा कि और समय बर्बाद न करें और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दें।' दीपिका ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा, 'कम से कम अब उन्हें दर्द नहीं हो रहा है। उन्हें बहुत दर्द हो रहा था और हमारे लिए वही सबसे मुश्किल बात थी। वह सारी दवाइयां ले रही थीं, लेकिन दर्द कम ही नहीं हो रहा था।' इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां को 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका CT स्कैन और कई जांचें हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती