न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिनो जेम्स बने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के विजेता, इनाम में मिले 20 लाख और कार, जीत के बाद ऐसा बोले

कलर्स टीवी के लोकप्रिय स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन का विजेता मिल गया है। यह खिताब डिनो जेम्स ने अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 10:39:36

डिनो जेम्स बने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के विजेता, इनाम में मिले 20 लाख और कार,  जीत के बाद ऐसा बोले

कलर्स टीवी के लोकप्रिय स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन का विजेता मिल गया है। यह खिताब डिनो जेम्स (31) ने अपने नाम किया। इसके फिनाले का टेलीकास्ट शनिवार (14 सितंबर) रात हुआ। मशहूर डायरेक्टर व शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने डिनो को विजेता घोषित किया। फिनाले में डिनो को अर्जित तनेजा और ऐश्वर्य शर्मा ने चुनौती दी। डिनो ने दोनों को पछाड़कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शो 15 जुलाई से शुरू हुआ था।

डिनो को शुरू से ही खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। डिनो को ट्रॉफी, मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार और 20 लाख रुपए इनाम के रूप में मिले हैं। फिनाले राउंड में सभी कंटेस्टेंट को चॉपर स्टंट करना था। सबसे पहले अर्जित गए। उनके बाद ऐश्वर्या पहुंचीं लेकिन कंटेनर से टकराने से उनके घुटने में चोट लग गई। आखिर में डिनो की बारी आई और उन्होंने इसे काफी कम समय में कर दिया।

जहां अर्जित को स्टंट करने में 12 मिनट 24 सैकंड लगे, वहीं डिनो ने इसे 9 मिनट 55 सैकंड में पूरा कर दिया। बता दें कि शो रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, अर्चना गौतम, निर्रा एम बनर्जी, साउंडस मौफकीर, शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, अंजलि आनंद, रोहित रॉय, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, डेजी शाह और शीजान खान के साथ शुरू हुआ था। इस बार काफी खतरनाक और नए स्टंट देखने को मिले। कई कंटेस्टेंट को रोहित शेट्टी की डांट भी खाने को मिली।

कई शो में काम कर चुके हैं डिनो, हैं मशहूर रैपर

KKK-13 के विजेता डिनो जेम्स एक रैपर हैं। डिनो अपने एक गाने ‘लूजर’ से काफी चर्चित हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो डिनो का यह गाना उनकी लाइफ पर बेस्ड है। बताया जाता है कि डिनो ने रैपर के तौर पर सुर्खियां बटोरने से पहले एक्टिंग में भी हाथ अजमाया था। डिनो ने कई टीवी शोज में काम किया लेकिन लोकप्रियता सिंगिंग से ही मिली।

साल 2016 के बाद डिनो की किस्मत बदल गई। डिनो ने ‘अनस्टॉपेबल’, ‘हैनकॉक’, ‘मां’, ‘यादें’ समेत कई गाने गाए हैं, जो फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। डिनो रियलिटी शो ‘एमटीवी हसल 2.0’ में स्कवाड बॉस के तौर पर दिखाई दिए थे। जीत के बाद डिनो ने सभी का शुक्रिया अदा किया। डिनो ने कहा कि मैं शो का हिस्सा बना।

ये मेरी लाइफ का एक बड़ा आशीर्वाद है कि मुझे शो में मौका मिला और मेकर्स का बहुत आभारी हूं। इसके साथ ही डिनो ने रोहित शेट्टी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं रोहित सर से मिली तारीफ और अपने डर से बड़ा होने के अवसर को अहमियत देता हूं। डिनो ने साथ ही शो में जो भी उनके दोस्त बने उन्हें स्पेशल बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार