न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CID फेम दिनेश फडनीस ने दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में हैं फैंस और साथी कलाकार, सोशल मीडिया पर कर रहे याद

मनोरंजन जगत से आज मंगलवार (5 दिसंबर) को एक दुखद खबर सामने आई है। CID सीरियल फेम एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 1:12:03

CID फेम दिनेश फडनीस ने दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में हैं फैंस और साथी कलाकार, सोशल मीडिया पर कर रहे याद

मनोरंजन जगत से आज मंगलवार (5 दिसंबर) को एक दुखद खबर सामने आई है। CID सीरियल फेम एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। दिनेश की तबीयत 1 दिसंबर को ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे 4 दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे। उनके दोस्त व साथी कलाकार दयानंद शेट्टी ने दिनेश के निधन की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि उनके दोस्त ने रात 12.08 बजे अंतिम सांस ली। महज 57 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दिनेश के परिजन और फैंस सदमे में हैं। दिनेश की पत्नी नैना और बेटी तनु का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका अंतिम संस्कार आज ही बोरीवली पूर्व के दौलत नगर श्मशान में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रविवार की सुबह खबर आई थी कि दिनेश को हार्ट हटैक आया था। तब उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में दयानंद ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें हार्ट हटैक नहीं आया था, बल्कि उनका लिवर डैमेज हुआ था। बता दें कि दिनेश ने 'CID' में साल 1998 से 2018 तक ‘इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स’ की भूमिका निभाई थी। उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी और वे दर्शकों को खूब हंसाते थे। इसके अलावा वे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी नजर आए थे। दिनेश ने कुछ फिल्मों में भी काम किया। इनमें आमिर खान की 'सरफरोश' और ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' जैसी फिल्में शुमार हैं।

dinesh phadnis,actor dinesh phadnis,dinesh pahdnis death,dinesh cid,cid serial,dayanand,dinesh phadnis passes away

दिनेश फडनीस के साथियों को पहुंचा गहरा आघात, आत्मा की शांति के लिए कर रहे प्रार्थना

दिनेश फडनीस साथी कलाकारों के बीच काफी लोकप्रिय थे। दिनेश के जाने की खबर से वे स्तब्ध हैं। उन्हें इस बात पर भरोसा ही नहीं हो रहा। सोशल मीडिया के माध्यम से दिनेश को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। एक्टर नरेंद्र गुप्ता ने लिखा, “याद आओगे, याद रहोगे हमेशा दोस्त। जल्दी कर दी न जाने में यार। प्रभु तुम्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ओम शांति। मेरे प्यारे दोस्त दिनेश फडनीस को शांति मिले, आपकी आत्मा को शांति मिले.. हम तुम्हारी यादों के साथ रहेंगे।”

जान्वी छेड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ब्रोकन हार्ट शेयर किया है। इसके बाद उन्होंने दिनेश की फोटो शेयर कर लिखा, “बहुत जल्दी चले गए। आपको आत्मा को शांति मिले सर!” ऋषिकेश पांडे ने भी CID का थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “विश्वास नहीं हो रहा कि परिवार के एक सदस्य को खो दिया…।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे