न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डिम्पल कपाड़िया ने दामाद अक्षय के बजाय देखी सनी की मूवी, करण जौहर ने यूं की ‘गदर 2’ की तारीफ

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को आम और खास सब पसंद कर रहे हैं। हर ओर से इसकी प्रशंसा हो रही है। लोग 65 साल के सनी का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 10:40:05

डिम्पल कपाड़िया ने दामाद अक्षय के बजाय देखी सनी की मूवी, करण जौहर ने यूं की ‘गदर 2’ की तारीफ

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को आम और खास सब पसंद कर रहे हैं। हर ओर से इसकी प्रशंसा हो रही है। लोग 65 साल के सनी का जोश देख उनके मुरीद हुए जा रहे हैं। अब सनी की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी खुद को फिल्म देखने से रोक नहीं पाई और थिएटर पहुंच गईं। डिंपल को मुंबई के ब्रांद्रा एरिया के एक सिनेमाघर के बाहर स्पॉट किया गया।

उन्होंने मंगलवार (22 अगस्त) को ‘गदर 2’ देखने का मजा लिया। इस दौरान डिंपल काफी कूल लुक में दिखीं। डिंपल ने व्हाइट कलर की लूज शर्ट को ब्लैक जींस के साथ कैरी किया था। उन्होंने सिर पर एक टोपी भी लगा रखी थी। थिएटर से बाहर आते ही डिंपल ने जब पैपराजी को देखा तो उनसे बचते हुए उनके किसी सवाल का जवाब दिए बगैर ही सीधी अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गईं।

बता दें कि एक दौर था जब सनी और डिंपल के प्यार के चर्चे इंडस्ट्री में काफी सुनने को मिलते थे। दोनों को कई बार एकसाथ स्पॉट भी किया गया था। सोशल मीडिया पर जब डिंपल की थिएटर के बाहर वाली फोटो वायरल हुई तो यूजर्स कहने लगे कि अपने दामाद अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ की जगह डिंपल अपने पूर्व प्रेमी की फिल्म देखने गई थीं।

dimple kapadia,sunny deol,gadar 2,omg 2,Akshay Kumar,karan johar,rocky aur rani kii prem kahaani

‘गदर’ ने हर किसी के दिमाग को उड़ा दिया : करण

करण जौहर की 28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने काम किया था। इस मूवी से करण ने सात साल बाद निर्देशन की कुर्सी पर वापसी की। इस बीच करण भी ‘गदर 2’ की तारीफ करे बिना नहीं रह पाए।

करण ने द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा कि ‘गदर’ ने हर किसी के दिमाग को उड़ा दिया है क्योंकि यह 2001 में एक बहुत ही सफल फिल्म थी। अब 2023 में यह हर रिकॉर्ड तोड़ रही है। मैं सिंगल स्क्रीन के लिए बहुत खुश हूं।

जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें सनी के फोन का एक्सेस होता तो वे क्या करते, तो करण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक टेक्स्ट भेजेंगे, जिसमें लिखा होगा, ऐसे गदर मचाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका