न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत को लोगों ने कहा-नया उबर ड्राइवर आ गया…, अमिताभ का पैर छूने पर मिली धमकी

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय मनोरंजन जगत में छाए हुए हैं। फैंस उनकी फिल्मों और स्टेज परफोरमेंस पर भरपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 12:39:19

2 News : ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत को लोगों ने कहा-नया उबर ड्राइवर आ गया…, अमिताभ का पैर छूने पर मिली धमकी

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय मनोरंजन जगत में छाए हुए हैं। फैंस उनकी फिल्मों और स्टेज परफोरमेंस पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। वे देश-दुनिया में जहां भी जाते हैं लोगों का दिल जीत लेते हैं। दिलजीत इन दिनों अपने लेटेस्ट एल्बम ‘ऑरा’ के लिए वर्ल्ड टूर कर रहे हैं। सिडनी में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत ने फैंस को दिखाने के लिए कुछ बिहाइंड-द-सीन फुटेज शूट किए, जिससे यह पता चले कि उनके लाइव शो के पीछे क्या-क्या तैयारियां होती हैं। दिलजीत वीडियो में सिडनी के विशाल कॉमबैंक स्टेडियम में घूमते हुए अपने स्टेज की तैयारी देखते नजर आए।

उन्होंने शो के लिए साउंड लेवल भी चेक किए और बताया कि बैकग्राउंड ट्रैक से जुड़ी कुछ दिक्कतें आ रही हैं। दिलजीत ने कहा कि ठीक एक साल पहले जब मैंने दिल्ली में शो किया था, तब भी पहले दिन यही समस्या आई थी। मेरी आवाज और बैंकिंग ट्रैक सिंक में नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है यह ठीक हो जाएगा। लोग यहां अच्छे से तैयार होकर, पूरे उत्साह के साथ आते हैं। इसलिए यह मेरी जिम्मेदारी है कि उन्हें मजा आए। दिलजीत ने और किस्सा शेयर किया, जिसे सुनने के बाद बहुत से लोग शॉक्ड हो गए। उन्होंने बताया कि जब वे ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, तो कुछ पैपराजी ने उनकी एयरपोर्ट पर ली गई तस्वीरें पोस्ट कीं।

जब दिलजीत ने उस पोस्ट के कमेंट्स पढ़े, तो उन्हें वहां अपने बारे में कई नस्लभेदी (रेसिस्ट) टिप्पणियां मिलीं। वे बोले, “जब मैं ऑस्ट्रेलिया में उतरा, तो कुछ एजेंसियों ने इसके बारे में रिपोर्ट किया। किसी ने मुझे उन रिपोर्ट्स में से एक का कमेंट सेक्शन भेजा। उस कमेंट सेक्शन में लोग कह रहे थे कि नया उबर ड्राइवर आ गया या नया 7/11 कर्मचारी आ गया है। मैंने ऐसे बहुत सारे नस्लभेदी कमेंट्स देखे हैं, लेकिन कुछ लोग इसके खिलाफ लड़ भी रहे थे।

मुझे लगता है कि दुनिया एक होनी चाहिए और कोई बॉर्डर नहीं होना चाहिए। मुझे कैब या ट्रक ड्राइवर से तुलना किए जाने से कोई दिक्कत नहीं है। अगर ट्रक ड्राइवर नहीं रहेंगे, तो आपको अपने घर के लिए रोटी नहीं मिलेगी। मैं गुस्सा नहीं हूं और मेरा प्यार सभी के लिए है, यहां तक कि उनके लिए भी जो मेरे बारे में ऐसी बातें कहते हैं।

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दिलजीत के साथ अमिताभ पर भी साधा निशाना

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को खुली धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि दिलजीत का 1 नवंबर को सिडनी में होने वाला कॉन्सर्ट हर हाल में रद्द होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो इसे होने नहीं देंगे। इस धमकी के पीछे अमिताभ बच्चन से गहरा कनेक्शन है। पन्नू ने कहा कि बिग बी के पैर छूना 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों का सीधा अपमान है। दरअसल दिलजीत जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में हॉट सीट पर नजर आएंगे।

इसका एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिलजीत ने अमिताभ के पैर छूए। पन्नू ने कहा कि अमिताभ के पैर छूकर दिलजीत ने 1984 के हर पीड़ित, हर विधवा और हर अनाथ का अपमान किया है। पन्नू ने अमिताभ को भी गीदड़भभकी दी और कहा कि पैर छुआकर तुमने गलत किया। उसने आरोप लगाया कि बिग बी ने 1984 में नरसंहार करने वालों का सपोर्ट किया था। उन्होंने नरसंहार का विरोध नहीं किया। अमिताभ ने 31 अक्टूबर 1984 को ‘खून का बदला खून’ वाला नारा लगाया था। इससे भीड़ भड़क गई और सिखों पर नरसंहार शुरू हो गया।

ऐसे इंसान के पैर छूकर दिलजीत ने हर पीड़ित, हर विधवा और दंगों में अनाथ हुए हर बच्चे का दिल दुखाया है। बता दें 1 नवंबर को दिलजीत का ग्रैंड कॉन्सर्ट होने वाला है लेकिन उसी दिन अकाल तख्त साहिब ने सिख नरसंहार स्मृति दिवस मनाने का ऐलान किया है। दिलजीत के प्रोग्राम की तारीख पर पन्नू ने तीखा अटैक किया और कहा कि ये तो सिख पीड़ितों के साथ मजाक है। सिख्स फॉर जस्टिस ने ऐलान किया कि 1 नवंबर को कॉन्सर्ट वेन्यू के बाहर बड़ी रैली निकाली जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड