Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या दिलजीत दोसांझ अब भारतीय नागरिक नहीं रहे? E-Visa से भारत आने की खबरों ने बढ़ाई चर्चा

दिलजीत दोसांझ की नागरिकता को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ले ली है और भारत आने के लिए ई-वीजा का इस्तेमाल करते हैं। जानें पूरी खबर और अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 15 May 2026 8:18:27

क्या दिलजीत दोसांझ अब भारतीय नागरिक नहीं रहे? E-Visa से भारत आने की खबरों ने बढ़ाई चर्चा

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ वह अपने बहुचर्चित ‘ओरा वर्ल्ड टूर 2026’ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर नॉर्थ अमेरिका में उनके लाइव कॉन्सर्ट्स का सिलसिला जारी है। उनके परफॉर्मेंस की क्लिप्स लगातार वायरल हो रही हैं और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खबर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और फैंस को हैरानी में डाल दिया है।

क्या अब भारतीय नागरिक नहीं हैं दिलजीत दोसांझ?

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दिलजीत दोसांझ अब भारतीय नागरिक नहीं रहे और उन्होंने साल 2022 में अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उसी साल सितंबर से वह अमेरिकी पासपोर्ट का उपयोग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि भारत आने के लिए वह अब ई-वीजा का सहारा लेते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत का आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में जारी हुआ था, जो मुंबई और जाम्बिया से संबंधित था।

इसके अलावा यह भी चर्चा में है कि उनकी पत्नी संदीप कौर भी अमेरिका की नागरिकता रखती हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिकी नागरिकता मिलने के बाद दिलजीत ने कैलिफोर्निया में अपने एक पांच बेडरूम वाले बंगले का पता आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज कराया था। हालांकि इन सभी दावों पर अभी तक दिलजीत दोसांझ या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, इसलिए इन खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
राजनीति में आने से दिलजीत ने किया इनकार

इसी बीच दिलजीत दोसांझ के राजनीति में आने की अटकलें भी काफी समय से चर्चा में थीं। पंजाबी ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने उन्हें राजनीति में आने का प्रस्ताव दिया था।

लेकिन दिलजीत ने इस प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से ठुकरा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था—
“कदे वी नहीं… मेरा काम एंटरटेन करना है। मैं अपने काम से बहुत खुश हूं। धन्यवाद।”

इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि दिलजीत फिलहाल केवल अपने एंटरटेनमेंट करियर पर ही फोकस रखना चाहते हैं।

दिलजीत दोसांझ का अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ हाल ही में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ सनी देओल, अहान शेट्टी और वरुण धवन जैसे कलाकार शामिल थे।

अब वह जल्द ही इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखाई देंगे, जो 12 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका