न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC : कुश शाह के शो छोड़ने पर ‘जेठालाल’ और ‘बबीता जी’ हुए भावुक, पोस्ट शेयर कर जताई अपनी भावनाएं

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो 16 साल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इसका एक-एक किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jul 2024 11:12:59

TMKOC : कुश शाह के शो छोड़ने पर ‘जेठालाल’ और ‘बबीता जी’ हुए भावुक, पोस्ट शेयर कर जताई अपनी भावनाएं

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो 16 साल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इसका एक-एक किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। उन्हें फैंस अपने परिवार के सदस्य की जैसे मानने लगे हैं। ऐसे में उन्हें किसी से भी बिछड़ना अच्छा नहीं लगता। हाल ही में एक फेवरेट कैरेक्टर गोली का रोल निभाने वाले एक्टर कुश शाह ने शो को टाटा-बाय-बाय कह दिया। शो की ओर से एक वीडियो जारी किया गया जिसमें कुश की कुछ मजेदार क्लिपिंग्स के साथ उनका भावुक संदेश भी था।

साथ ही इसमें उनकी जगह लेने वाले एक्टर से भी रूबरू करवाया गया। कुश शुरू से शो का हिस्सा थे ऐसे में अन्य एक्टर्स को भी उनसे काफी लगाव हो गया था। ‘जेठालाल’ का रोल करने वाले दिलीप जोशी भी उन्हें मिस कर रहे हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से भावनाएं जाहिर की हैं। शो में दोनों के बीच खूब मस्ती देखने को मिलती थी।

दिलीप ने एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें वे छोटे ‘गोली’ को चुटकी काटते हुए दिख रहे हैं। दिलीप ने लिखा, “यह चुटकी हमें छोड़ने के लिए है लेकिन मजाक को छोड़ दें तो मैंने तुम्हारे साथ किए गए हर सीन का आनंद लिया है। तुम्हें शुभकामनाएं! तुम मुस्कुराहट फैलाते रहो! अब बंदूक की 'गोली' की तरह तुम्हें आगे बढ़ते देखने का इंतजार है!”

tmkoc,dilip joshi,actor dilip joshi,munmun dutta,actress munmun dutta,kush shah,goli,tmkoc,jethalal,babita ji,taarak mehta ka ooltah chashmah

मुनमुन दत्ता को है कुश की फेयरवेल पार्टी में शामिल नहीं होने का मलाल

इसके अलावा एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, जिन्हें ‘बबीता जी’ के रोल के लिए जाना जाता है उन्होंने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कुश की फेयरवेल पार्टी में शामिल नहीं हो पाने पर दुख जताया। मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर विदाई समारोह का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कुश, यह लिखते हुए मेरी आंखें भर आई हैं लेकिन भाई मुझे तुम्हारी याद आती है। हम सभी करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।

मेरे रैगिंग और ट्रॉलिंग पार्टनर। आप बेहद प्रतिभाशाली हैं और हम पहले से ही आप और आपकी यात्रा पर गर्व करते हैं। काश मैं इस विदाई जर्नी का हिस्सा होती। हमारी मस्ती-मजाक को बहुत मिस करूंगी। तुम्हारे बिना कोई मजा नहीं है लेकिन यह न्यूयॉर्क है बेबी। जी हां। शुभकामनाएं। जल्द ही NYC में मिलेंगे।”

कुश के अचानक शो छोड़ने से लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। दर्शक जानना चाह रहे हैं कि उन्होंने शो को अलविदा क्यों कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुश आगे की पढ़ाई के कारण शो से अलग हुए हैं। वे इसके लिए अमेरिका जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री