न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ का धमाका जारी, दूसरे मंडे भी तोड़ा रिकॉर्ड, 11 दिनों में कमाई के नए कीर्तिमान

आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दूसरे मंडे को भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ा और 11 दिनों में कुल 379.75 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया। जानें सेकंड मंडे का कलेक्शन और 400 करोड़ की दूरी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 9:01:00

‘धुरंधर’ का धमाका जारी, दूसरे मंडे भी तोड़ा रिकॉर्ड, 11 दिनों में कमाई के नए कीर्तिमान

आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म का क्रेज दर्शकों में पूरे जोरों पर है और इसे देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में भारी संख्या में पहुंचे हुए हैं। पहले हफ्ते में ही बेमिसाल कमाई करने वाली यह फिल्म, दूसरे वीकेंड पर भी अपने प्रदर्शन से तहलका मचा रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज के दूसरे मंडे यानी 11वें दिन ‘धुरंधर’ ने कितना कारोबार किया।

11वें दिन ‘धुरंधर’ की कमाई

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की दमदार एक्टिंग और आदित्य धर के निर्देशन की वजह से यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। वीकेंड ही नहीं, बल्कि वीकडेज में भी फिल्म की सिनेमा हॉल में भारी भीड़ लगी रही। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले ही सुपरहिट हो चुकी है, लेकिन अब सभी यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि क्या यह साल 2025 की सबसे बड़ी हिट बन पाएगी।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 11वें दिन यानी सोमवार को ‘धुरंधर’ ने 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपये कमाए थे। आठवें दिन 32.5 करोड़, नौवें दिन 53 करोड़ और दसवें दिन 58 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इन सबके साथ, 11 दिनों में कुल कमाई 379.75 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है।

दूसरे मंडे का नया रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने अपने दूसरे मंडे पर भी कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। दूसरे सोमवार को इसने ‘पुष्पा 2’ (20.5 करोड़) और ‘स्त्री 2’ (18.5 करोड़) के कलेक्शन को मात देकर सेकंड मंडे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का गौरव हासिल किया।

‘धुरंधर’ 400 करोड़ के करीब

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने वाली यह फिल्म 11 दिन पुरानी होते हुए भी नई रिलीज फिल्मों के सामने दमदार कमाई कर रही है। फिल्म अब 400 करोड़ रुपये की कमाई से केवल 25 करोड़ दूर है। उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज के 12वें या 13वें दिन ‘धुरंधर’ 400 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी और ऐसा करने वाली साल की दूसरी बड़ी फिल्म बन जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
रनवे से टकराई विमान की पूंछ और फिर... 2 घंटे आसमान में मंडराता रहा Boeing 787, टला बड़ा हादसा
रनवे से टकराई विमान की पूंछ और फिर... 2 घंटे आसमान में मंडराता रहा Boeing 787, टला बड़ा हादसा
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल