Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चौथे दिन भी ‘धुरंधर 2’ का तूफान जारी, दोपहर तीन बजे तक कर डाली इतनी कमाई

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, चौथे दिन दोपहर तक 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई। 3 दिन में 300 करोड़ क्लब में एंट्री, फिल्म बना रही नए रिकॉर्ड।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 22 Mar 2026 3:50:38

चौथे दिन भी ‘धुरंधर 2’ का तूफान जारी, दोपहर तीन बजे तक कर डाली इतनी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही 300 करोड़ क्लब में जगह बना ली और अब चौथे दिन भी इसकी रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। सिनेमाघरों में फिल्म के शोज लगातार हाउसफुल जा रहे हैं और दर्शकों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। डायरेक्टर आदित्य धर के काम की हर तरफ सराहना हो रही है। आइए जानते हैं फिल्म के अब तक के कलेक्शन का हाल।

स्टारकास्ट और निर्देशन ने जीता दिल

‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने इसकी कहानी भी खुद लिखी है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा संजय दत्त ने चौधरी असलम का दमदार किरदार निभाया है, जबकि अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल की भूमिका में दिखाई दिए हैं।

फिल्म में आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाकर कहानी को और मजबूत बनाया है। पहले दिन ही फिल्म ने 145.55 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की, जिसने इसके ब्लॉकबस्टर होने के संकेत दे दिए थे।
डे-वाइज कलेक्शन ने दिखाया दम

फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े इसके शानदार प्रदर्शन की कहानी बयां कर रहे हैं।

दिन - बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - ऑक्यूपेंसी
पेड प्रिव्यू - 43 करोड़ - 64.8%
पहला दिन - 102.55 करोड़ - 67.8%
दूसरा दिन - 80.72 करोड़ - 62.6%
तीसरा दिन - 113 करोड़ - 81.6%
चौथा दिन - 51.27 करोड़ (दोपहर 3 बजे तक) - 80.4%
कुल 383.93 करोड़

ये सभी आंकड़े सेकनिल्क के अनुसार हैं। चौथे दिन के कलेक्शन अभी फाइनल नहीं हैं और रात तक इसमें बदलाव संभव है।

सीक्वल में कहानी ने लिया नया मोड़

यह फिल्म दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। पहले पार्ट में रणवीर सिंह ने हमजा नाम के एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया था, जबकि अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रोल में नजर आए थे। अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग और डांस ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था।

दूसरे भाग में रणवीर सिंह फिर से हमजा के रोल में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस बार कहानी फ्लैशबैक के जरिए उनकी असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी को भी उजागर करती है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि आखिर कैसे जसकीरत सिंह रंगी, हमजा बनता है।

पहले पार्ट की सफलता के बाद बढ़ी उम्मीदें

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया था। उस फिल्म में संजय दत्त और राकेश बेदी की शानदार कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका