न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धूम’ सीरीज की 2 सुपरहिट मूवी बनाने वाले डायरेक्टर संजय गढ़वी का निधन, मॉर्निंग वॉक करते आया हार्ट अटैक

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर मिली है। मलयालम एक्टर विनोद थॉमस के बाद अब बॉलीवुड के एक मशहूर डायरेक्टर संजय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Nov 2023 1:17:30

‘धूम’ सीरीज की 2 सुपरहिट मूवी बनाने वाले डायरेक्टर संजय गढ़वी का निधन, मॉर्निंग वॉक करते आया हार्ट अटैक

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर मिली है। मलयालम एक्टर विनोद थॉमस के बाद अब बॉलीवुड के एक मशहूर डायरेक्टर संजय गढ़वी की मौत का समाचार सामने आया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें सुपरहिट मूवीज ‘धूम’ और ‘धूम 2’ के लिए जाना जाता है। संजय की मौत से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। उनके साथ काम कर चुके कलाकारों के साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों को संजय की मौत का यकीन नहीं हो रहा।

वे खुद को अंदर से टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं। खबरों की मानें तो आज रविवार (19 नवंबर) सुबह लोखंडवाला बैक रोड में मॉर्निंग वॉक करते हुए संजय को अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। जब दर्द बढ़ा और वे पसीने से पूरी तरह भीग गए तो उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कहा जा रहा है कि संजय की मौत सुबह करीब 10 बजे हुई। संजय के पार्थिव शरीर को फिलहाल अस्पताल में ही रखा गया है। शाम को उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संजय ने हाल ही में एक नई फिल्म का ऐलान किया था। वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर फिल्म बनाने वाले थे।

dhoom,dhoom series movies,dhoom 2,sanjay gadhvi,director sanjay gadhvi,sanjay gadhvi death,sanjay gadhvi heart attack

संजय ने साल 2001 में ‘तेरे लिए’ फिल्म के साथ की थी करिअर की शुरुआत

अजय देवगन फिल्म्स की पूर्व सीईओ मीना अय्यर ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "संजय गढवी की मौत चौंकाने वाली है। मैं उनसे पिछले हफ्ते पीवीआर में ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ देखने के दौरान मिली थी। हमने एक-दूसरे को बधाई दीं और मैं पूरे दिन ‘धूम’ के बारे में सोचती रही। रेस्ट इन पीस।”

संजय ने धूम सीरीज के साथ ‘मेरे यार की शादी है’, ‘तेरे लिए’, ‘अजब गजब लव’, ‘किडनैप’ और ‘ऑपरेशन परिंदे’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। ‘ऑपरेशन परिंदे’ उनकी अंतिम फिल्म थी, जिसमें अमित साध हीरो थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज की गई थी। संजय ने 2001 की फिल्म 'तेरे लिए' से अपनी बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की थी।

उन्हें सफलता 2002 में यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन की 'मेरे यार की शादी है' से मिली, जिसमें उदय चोपड़ा, जिम शेरगिल और ट्यूलिप जोशी थे। इसके बाद उन्होंने YRF की ‘धूम’ (2004) और ‘धूम 2’ (2006) का डायरेक्शन कर खूब तारीफें बटोरीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे