Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं’ — रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म देखकर भावुक हुईं प्रीति जिंटा, दिया दिल से रिएक्शन

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर देखकर प्रीति जिंटा भावुक हो गईं। सोशल मीडिया पर उन्होंने फिल्म को देशभक्तों के नाम लिखा गया प्रेम पत्र बताया, जिस पर निर्देशक आदित्य धर ने दिल से प्रतिक्रिया दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Dec 2025 11:36:00

‘धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं’ — रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म देखकर भावुक हुईं प्रीति जिंटा, दिया दिल से रिएक्शन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर इन दिनों हर तरफ चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक, फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म को देखने वाला हर दर्शक इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा। आम ऑडियंस हो या फिल्म समीक्षक, हर वर्ग से फिल्म को सराहना मिल रही है। अब इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने धुरंधर देखने के बाद अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर की हैं।

प्रीति जिंटा हाल ही में फिल्म देखने थिएटर पहुंचीं और अनुभव इतना गहरा रहा कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खास बात यह रही कि निर्देशक आदित्य धर ने खुद प्रीति के पोस्ट पर कमेंट कर उनका आभार जताया।

थिएटर में अकेले बैठकर देखी फिल्म, तीन घंटे कैसे बीत गए पता ही नहीं चला

प्रीति जिंटा ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास था। उन्होंने लंबे समय बाद किसी फिल्म को थिएटर में अकेले बैठकर देखा और वह भी हाउसफुल शो में। उनके मुताबिक, साढ़े तीन घंटे कब गुजर गए, इसका उन्हें एहसास तक नहीं हुआ।

उन्होंने फिल्म के अनुभव को एक रोमांचक रोलरकोस्टर राइड बताया और कहा कि काफी समय बाद उन्हें बड़े पर्दे पर इतनी दमदार और प्रभावशाली फिल्म देखने का मौका मिला। प्रीति ने लिखा कि धुरंधर एक कच्ची, सच्ची और दिल से बनाई गई फिल्म है, जो दर्शक को पूरी तरह अपने साथ बांध लेती है। इतना ही नहीं, फिल्म खत्म होते ही इसे दोबारा देखने की इच्छा भी मन में जाग गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका