न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेश के खुलासे : अभिषेक से सगाई टूटने पर ऐसा था करिश्मा का हाल, किसिंग सीन की शूटिंग में करिश्मा के साथ थीं मां

मशहूर एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के रिश्ते की खबर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल फेमस डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 7:19:18

धर्मेश के खुलासे : अभिषेक से सगाई टूटने पर ऐसा था करिश्मा का हाल, किसिंग सीन की शूटिंग में करिश्मा के साथ थीं मां

मशहूर एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के रिश्ते की खबर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल फेमस डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने इस बारे में खुलासा किया है। दोनों कलाकारों ने धर्मेश की फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में साथ काम किया। इनके साथ अक्षय कुमार ने भी स्क्रीन शेयर की थी। धर्मेश ने लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में बताया कि मेरी फिल्म में पहली बार अभिषेक और करिश्मा साथ थे।

जब दोनों की कास्टिंग की गई थी, तब दोनों रिलेशनशिप में थे मगर शूटिंग के दौरान उनका रिश्ता खत्म हो गया था। इस कारण करिश्मा बहुत परेशान रहती थीं। इससे पहले मैंने ‘राजा हिंदुस्तानी’ में करिश्मा के साथ काम किया था। तब वो बहुत खुश रहा करती थीं, काम पर पूरा फोकस रहता था। मगर पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से वो 'हां मैंने भी प्यार किया' की शूटिंग के वक्त खोई-खोई सी रहती थीं। मैं कोई साइकायट्रिस्ट नहीं था कि दोनों के बीच सुलह कराऊं। हां मैं दोनों का वर्जन जरूर सुन लेता था।

उल्लेखनीय है कि करिश्मा-अभिषेक की साल 2002 में सगाई हो गई थी। सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं। दोनों साल 2010 से अलग रहने लगे। साल 2016 में उनका तलाक हो गया। दूसरी ओर, अभिषेक की शादी 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय के साथ हुई। उनके एक बेटी आराध्या है।

dharmesh darshan,director dharmesh darshan,abhishek bachchan,karisma kapoor,aamir khan,haan maine bhi pyar kiya,raja hindustani

3 दिन चली थी ‘राजा हिंदुस्तानी’ के किसिंग सीन की शूटिंग

फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का आमिर खान और करिश्मा कपूर का किसिंग सीन आज भी मोस्ट रोमांटिक सीन में गिना जाता है। इस सीन की शूटिंग के दौरान 47 रीटेक हुए थे। अब फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने इससे जुड़ी और बातें भी शेयर की हैं। धर्मेश के अनुसार करिश्मा सेट पर काफी उत्साहित रहती थीं और काम के प्रति काफी ईमानदार थीं।जब किसिंग सीन की बारी आई तो वह इस पर बात करने में भी संकोच महसूस कर रही थीं।

करिश्मा छोटी थीं और उन्होंने कभी किसिंग सीन नहीं किया था। मैंने उनकी मां बबीताजी को बुलाया और पूरा सीन समझाया। मैं जानता था कि एक मां ही अपनी बेटी को इस सीन को लेकर सही से समझा सकती थीं। सीन की शूटिंग के दौरान पूरे 3 दिन बबीताजी साथ रहीं क्योंकि मैंने उन्हें जाने ही नहीं दिया। बता दें कि यह सीन फरवरी में ऊटी में शूट हुआ था। फिल्म 15 नवंबर 1996 को रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका