न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेमा का राजनीति में आना धर्मेंद्र को इन कारणों से बिल्कुल नहीं था पसंद, इस एक्टर की प्रेरणा से पॉलिटिक्स में आईं

हेमा मालिनी (75) ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर कई सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। फैंस आज भी हेमा की एक झलक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Apr 2024 11:49:06

हेमा का राजनीति में आना धर्मेंद्र को इन कारणों से बिल्कुल नहीं था पसंद, इस एक्टर की प्रेरणा से पॉलिटिक्स में आईं

हेमा मालिनी (75) ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर कई सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। फैंस आज भी हेमा की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। हेमा ने लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। हालांकि वह राजनीति में अपनी तगड़ी पकड़ बना चुकी हैं। हेमा मथुरा से तीसरी बार भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। हेमा ने खुलासा किया है कि उनके पति धर्मेंद्र (88) नहीं चाहते थे कि वह राजनीति में आएं, जबकि एक और दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना ने उन्हें गाइड कर मोटिवेट किया।

हेमा ने ‘न्यूज 18’ को दिए इंटरव्यू में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि धरमजी को ये बिल्कुल पसंद नहीं था कि मैं पॉलिटिक्स में आऊं। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं चुनाव न लडूं क्योंकि ये बहुत मुश्किल काम है। जब उन्होंने ऐसा कहा तो मैंने इस बात को एक चैलेंज के तौर पर लिया। दरअसल जब धर्मेंद्र राजनीति में आए थे तब उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी थीं। उन्हें बहुत यात्रा करनी पड़ती थी और इसके साथ उन्हें फिल्मों में भी काम करना था। ऐसे में उन्हें ये सब एक जोखिम भरा काम लगता था।

वे मेरी सुरक्षा को लेकर इनसिक्योर थे। वे थोड़े परेशान भी थे क्योंकि ये उनका अनुभव था। जब आप एक फिल्म स्टार होकर राजनीति में आते हैं तो लोगों का क्रेज आपके प्रति और बढ़ जाता है। धरमजी को इसे मैनेज करने में काफी दिक्कत होती थी। मैं भी कई परेशानियों का सामना करती हूं जो धरमजी को बिल्कुल पसंद नहीं लेकिन मैं एक महिला हूं तो ठीक से सबकुछ मैनेज कर लेती हूं। धर्मेंद्र साल 2004 से 2009 तक बीकानेर (राजस्थान) से सांसद रहे हैं।

dharmendra,actor dharmendra,Hema Malini,actress hema malini,hema malini politics,vinod khanna,mathura,lok sabha election 2024

हेमा मालिनी को विनोद खन्ना ने सिखाया भाषण देना और जनता का सामना करना

हेमा ने आगे बताया कि मैं विनोद खन्ना से प्रेरित थी क्योंकि वे मुझे अपने चुनाव प्रचार के लिए साथ ले गए थे। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया, भाषण कैसे देना है, जनता का सामना कैसे करना है। 5000-6000 लोगों के बीच भाषण देना कोई मजाक नहीं है। पहली बार में आप डर जाते हैं। बता दें कि भाजपा सदस्य विनोद खन्ना गुरदासपुर से दो बार सांसद रहे और केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री के साथ-साथ विदेश राज्य मंत्री भी रहे।

उल्लेखनीय है कि हेमा और धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। हेमा को विनोद के साथ भी कुछ फिल्मों में काम करने का मौका मिला। विनोद अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2017 में उनका 70 साल की उम्र में निधन हो गया था। मालूम हो कि हेमा जिस सीट से चुनाव लड़ रही हैं, वहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण में वोट पड़ेंगे। इन दिनों हेमा की दोनों बेटियां एक्ट्रेस ईशा देओल और अहाना देओल भी मथुरा में जबरदस्त प्रचार में जुटी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष