न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेंद्र को है देओल फैमिली को क्रेडिट नहीं मिलने का मलाल, ‘गदर 2’ देख अनुपम ने लिख डाला लंबा-चौड़ा नोट

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 87 साल की उम्र में भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्हें 28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Aug 2023 12:06:42

धर्मेंद्र को है देओल फैमिली को क्रेडिट नहीं मिलने का मलाल, ‘गदर 2’ देख अनुपम ने लिख डाला लंबा-चौड़ा नोट

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 87 साल की उम्र में भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्हें 28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे सनी और बॉबी देओल कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि धर्मेंद्र को लगता है कि उनके परिवार को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी उनका सही हक नहीं दिया गया।

धर्मेंद्र का मानना है कि सिर्फ वह और सनी ही नहीं, बल्कि बॉबी भी अपने लिए अच्छा कर रहे हैं। फिर भी उनके परिवार द्वारा किए गए काम को कोई स्वीकार नहीं करता है। उनका परिवार खुद की मार्केटिंग नहीं करता। देओल परिवार के सदस्य अच्छे काम को दर्शकों के बोलने पर ही विश्वास करते हैं। सनी ने दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा होने के बावजूद कभी घमंड नहीं किया। धर्मेंद्र ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में अपने दिल की बातें कहीं।

धर्मेंद्र ने कहा कि मेरे परिवार को कभी भी हमारा हक नहीं दिया गया। मेरा परिवार फैंस के प्यार पर कायम है और इंडस्ट्री द्वारा हिंदी सिनेमा में हमारे परिवार के योगदान को मान्यता नहीं दिए जाने पर हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं है। साल 1969 की फिल्म 'सत्यकाम' के लिए मुझे कोई पुरस्कार नहीं मिला था। उल्लेखनीय है कि फिल्म में शर्मिला टैगोर, अशोक कुमार और संजीव कुमार के भी अहम रोल थे।

dharmendra,deol family,sunny deol,bobby deol,gadar 2,anupam kher,hum movie,utkarsh sharma,manish wadhwa

अनुपम खेर ने ‘गदर 2’ की जमकर की तारीफ, कलाकारों पर उड़ेला प्यार

सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ मूवी लगातार धूम मचा रही है। आम लोगों के साथ सेलेब्स भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की रिएक्शन सामने आई है। अनुपम ने हाल ही में सिंगल स्क्रीन पर ‘गदर 2’ देखी। इसके बाद उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल अनुपम ने 32 साल बाद मुंबई के गेइटी गैलेक्सी थिएटर में जाके फिल्म देखी और रिव्यू भी दिया। अनुपम ने ट्विटर हैंडल पर थिएटर से एक वीडियो और फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘अभी बांद्रा के गेइटी गैलेक्सी थिएटर में #Gadar2 देखी। पिछली बार मैं इस सिंगल स्क्रीन थिएटर में अपनी फिल्म #Hum के प्रीमियर के लिए गया था। #Gadar2 न केवल स्क्रीन पर कलाकारों द्वारा बल्कि थिएटर में दर्शकों द्वारा भी महसूस की गई भावनाओं की सुनामी है।

ये आपको एक रोलर कोस्टर राइड पर ले जाती है। ये आपको एक गौरवान्वित भारतीय होने का मतलब समझाती है। असल में ये हमारे देश की बहुसंस्कृति/बहुधर्म पहलू को मनाने वाली फिल्म है। ये बेहद अच्छी है। फिल्म के हर डायलॉग पर भीड़ जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। @iamsunnydeol अब एक्टर नहीं हैं। वे अपने आप में एक इंडस्ट्री बन चुके हैं।

@iutkarsharma अपने किरदार के साथ शानदार नजर आए। पाक जनरल के रूप में @manishwadhwa शानदार हैं। सिनेमा हॉल में मुझे इस आनंदमय सफर पर ले जाने के लिए @Anilsharma_dir आपका धन्यवाद। जय हो!’ उल्लेखनीय है कि अनुपम ने सनी के साथ कई फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार