न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर-आजाद के साथ मुलाकात पर धर्मेंद्र ने लिखा...यादों की बारात, जूते पहन झंडा फहराने पर ट्रोल हुईं शिल्पा

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र 87 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। पिछले दिनों वे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Aug 2023 12:09:20

आमिर-आजाद के साथ मुलाकात पर धर्मेंद्र ने लिखा...यादों की बारात, जूते पहन झंडा फहराने पर ट्रोल हुईं शिल्पा

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र 87 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। पिछले दिनों वे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में नजर आए थे। उनका शबाना आजमी के साथ लिपलॉक किस वाला सीन ने बहुत सुर्खियां बटोरीं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल करते हैं। वे अपने फैंस को पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां दिखाते रहते हैं।

धर्मेंद्र ने हाल ही में बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ माने जाने वाले एक्टर आमिर खान और उनके बेटे आजाद से मुलाकात की। धर्मेंद्र ने ये फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। ये फोटो वायरल हो रही है। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा-आई... बहुत ही प्यारी मुलाकात... आमिर और उसके प्यारे बेटे के साथ... यादों की बारात।

उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र की फिल्म ‘यादों की बारात में’ आमिर ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। धर्मेंद्र ने पिछले दिनों सनी, बॉबी, ईशा और अहाना देओल का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें चारों भाई-बहन ‘गदर 2’ की सफलता की खुशी मना रहे थे। धर्मेंद्र ने इस पारिवारिक एकता पर खुशी जताई थी।

dharmendra,aamir khan,azad rao khan,Shilpa Shetty,sunny deol,yado ki barat,independence day

शिल्पा शेट्टी ने ट्रोलर्स को दिया यह जवाब

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर पति राज कुंद्रा, बच्चों और मां के साथ मिलकर तिरंगा फहराया। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार के साथ तिरंगा फहराते हुए वीडियो शेयर किया। इस बीच फैंस की नजर शिल्पा के जूतों पर पड़ी और वे उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'जूते उतारना और झंडा फहराना बेहतर होता, जूते तो उतार देती।'

यह बात शिल्पा को अखर गई और उन्होंने हाथों हाथ इसका जवाब भी दे दिया। शिल्पा ने कमेंट कर लिखा, 'मैं झंडा फहराते समय सभी नियमों को जानती हूं, मेरे देश और झंडे के लिए सम्मान मेरे दिल से आता है सवाल उठाने के लिए नहीं। आज की पोस्ट उस भावना को शेयर करने और जश्न मनाने के लिए थी। उन सभी ट्रोलर्स के लिए जिन्हें मैं आमतौर पर नजरअंदाज कर देती हूं, मैं इस दिन इसे इग्नोर नहीं कर सकती। इसलिए अपने फैक्ट्स को सही करें।’

उल्लेखनीय है कि शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी-कभार वे ट्रोल भी हो जाती हैं। शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोहित शेट्टी के ओटीटी शो ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ व ध्रुव सरजा की फिल्म केडी : द डेविल में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार