न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लिपलॉक किस के सवाल पर धर्मेंद्र ने लिया पोते का नाम, इस मशहूर सिंगर ने की सगाई, Photos

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 87 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। साथ ही आए दिन अपने सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 1:53:31

2 News : लिपलॉक किस के सवाल पर धर्मेंद्र ने लिया पोते का नाम, इस मशहूर सिंगर ने की सगाई, Photos

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 87 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। साथ ही आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ खुद और परिवार से गुड़ी गतिविधियों को शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र हाल ही में इन दिनों पहली बार इंडियन आइडल शो में जज की भूमिका निभा रहे प्रख्यात गायक कुमार सानू द्वारा सजाए गए दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंचे। धर्मेंद्र के अलावा भी कई और सितारों ने देवी मां का आशीर्वाद लिया।

माता के दर्शन के बाद धर्मेंद्र ने पैपराजी को कई पोज दिए और उनसे बातचीत भी की। धर्मेंद्र ने जुलाई में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शबाना आजमी के साथ अपने लिपलॉक किसिंग सीन पर रिएक्शन देते हुए कहा कि मेरे पोते ने तो इतनी बार किस किया है और मेरे एक किस का इतना ज्यादा शोर हो गया।

धर्मेंद्र ने पोते राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म ‘दोनों’ को लेकर भी काफी कुछ कहा। साथ ही खुद के बारे में बताते हुए कहा कि मैं फिलहाल श्रीराम राघवन के साथ एक फिल्म कर रहा हूं जिसका नाम ‘21’ है। इसमें अगस्त्य नंदा भी दिखेंगे। श्रीराम एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं। गौरतलब है कि अगस्त्य सदी के महानायक अमिताब बच्चन के दोहिते हैं।

लंबे रिलेशनशिप के बाद गायक अरमान मलिक ने की आशना श्रॉफ के साथ सगाई

गायक अरमान मलिक और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आशना श्रॉफ लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं। कपल ने इस साल रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का फैसला किया है। एक सरप्राइज प्रपोजल के बाद अरमान ने अब सगाई कर ली है। जहां अरमान अपने गानों के साथ काफी शौहरत बटोर चुके हैं, वहीं आशना के 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

आशना ने सोमवार (23 अक्टूबर) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई समारोह से दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली फोटो में आशना को अरमान के साथ पोज देते देखा जा सकता है। आशना ने एंगेजमेंट के लिए एक सुंदर क्रीम-टोन वाली साड़ी चुनी थी, जिस पर रेड फ्लोरल प्रिंट था। उन्होंने इसे स्लीवलेस, ब्लैक शाइनी ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। आशना ने स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनकर लुक को मिनिमल रखा।

सॉफ्ट आईज के साथ सटल मेकअप उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। अरमान बेज-टोन्ड टक्सीडो में जंच रहे थे। एक फोटो में अरमान और आशना एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त को अरमान ने रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें साझा की थीं। अरमान ने एक स्पेशल सॉन्ग और एक बड़ी डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका