न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चारों भाई-बहन को साथ देख खुश हुए धर्मेंद्र, लिखी यह बात, अक्षय ने ऐसे किया ‘गदर 2’ का प्रमोशन

'गदर 2' की रिलीज ने देओल परिवार को एकजुट कर दिया है। ईशा और अहाना अपने भाई सनी और बॉबी देओल के करीब आ गई हैं। हाल ही में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Aug 2023 12:55:17

चारों भाई-बहन को साथ देख खुश हुए धर्मेंद्र, लिखी यह बात, अक्षय ने ऐसे किया ‘गदर 2’ का प्रमोशन

'गदर 2' की रिलीज ने देओल परिवार को एकजुट कर दिया है। ईशा और अहाना अपने भाई सनी और बॉबी देओल के करीब आ गई हैं। हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो पर अब उनके पापा गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने भी रिएक्ट किया है। 87 वर्षीय धर्मेंद्र चारों बच्चों को साथ देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'दोस्तों मैं आप लोगों को 'गदर 2' को इतनी बड़ी फिल्म बनाने के लिए बहुत प्यार करता हूं। एकजुटता बहुत बड़ा आशीर्वाद है।'

इसके साथ ही धर्मेंद्र ने वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें चारों भाई-बहन एक साथ खड़े होकर पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करा रहे हैं। इसमें अहाना का बेटा भी दिख रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में सभी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। ईशा, सनी के गले लगती दिखी, जबकि बॉबी भी सनी को हग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सनी और बॉबी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर, जबकि ईशा व अहाना उनकी दूसरी पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी की संतान हैं।

हाल ही धर्मेंद्र ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग पर प्रकाश कौर के साथ पहुंचे थे। बता दें कि इसके बाद ईशा ने भी 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। धर्मेंद्र द्वारा शेयर किया गया वीडियो उसी मौके का है। धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश तथा 1980 में हेमा के साथ शादी की थी।

dharmendra,sunny deol,esha deol,ahana deol,bobby deol,Akshay Kumar,omg 2,gadar 2

‘ओएमजी 2’ में अक्षय ने गाया ‘गदर’ का यह गाना

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में 'गदर 2' के साथ अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' भी रिलीज हुई। दोनों की टक्कर देखने को मिल रही है। इसके बावजूद अक्षय, सनी की फिल्म प्रमोट करते दिखाई दिए। इसके बाद फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल 'ओएमजी 2' में एक सीन है, जहां शिव के दूत बनकर अपने भक्त की मदद करने आए अक्षय उनके घर के नीचे पेड़ की छांव में बैठकर 'गदर' का लोकप्रिय गाना 'ओ घर आजा परदेसी' गुनगुना रहे हैं। अक्षय ने गाने को लगभग पूरा गुनगुनाया है। इससे थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है।

हालांकि यह फिल्म का सीन है, लेकिन इसे ‘गदर 2’ का प्रमोशन भी माना जा सकता है क्योंकि दोनों फिल्में एक साथ ही रिलीज हुई हैं। वैसे भी इन दिनों अधिकतर कलाकार एक-दूसरे की फिल्मों का प्रमोशन करते दिखाई देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार