न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेंद्र ने राजवीर को दी पिता-चाचा जैसा नहीं बनने की सलाह, ईशा भी भाई सनी के इस सीन पर हुईं फिदा

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की पहली फिल्म 'दोनों' का सोमवार (4 सितंबर) को ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म 5 अक्टूबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 11:26:36

धर्मेंद्र ने राजवीर को दी पिता-चाचा जैसा नहीं बनने की सलाह, ईशा भी भाई सनी के इस सीन पर हुईं फिदा

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की पहली फिल्म 'दोनों' का सोमवार (4 सितंबर) को ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें राजवीर के साथ एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा की जोड़ी है। एक कार्यक्रम के दौरान सनी, पूनम, पलोमा और राजवीर की मौजूदगी में ट्रेलर लॉन्च किया गया। सनी ने बताया कि राजवीर ट्रेलर लॉन्च से पहले काफी डरे हुए थे।

उन्होंने ये भी बताया कि राजवीर के दादा धर्मेंद्र और दादी प्रकाश कौर ने उन्हें एक खास सलाह दी है। इस पर राजवीर ने कहा कि मेरे दादा और दादी ने मुझसे कहा, 'राजवीर, जैसे हो बस वैसे रहना। तुम्हारा व्यक्तित्व काफी अच्छा है। कभी भी पिता या फिर दादा या चाचा की तरह बनने की कोशिश मत करना। जैसे हो वैसे ही रहना।' धर्मेंद्र का एक वीडियो ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान चलाया गया।

इसमें 87 वर्षीय धर्मेंद्र कहते हैं कि सनी ने मुझे एक दिन बताया था कि राजवीर एक फिल्म कर रहा है। उसने ये भी बताया कि राजवीर की पहली फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। तभी मुझे समझ आ गया कि बहुत अच्छी फिल्म बनेगी। मैं दुआ करता हूं कि फिल्म बहुत चले, राजश्री प्रोडक्शंस का और बोलबाला हो। उल्लेखनीय है कि सनी के बड़े बेटे करण भी बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। पिछले दिनों उनकी शादी हुई थी।

dharmendra,rajveer deol,esha deol,sunny deol,handpmp scene,gadar 2,dono movie,paloma,poonam dhillon,bobby deol

उस मूमेंट का क्लोजअप ही लोगों को डराने के लिए काफी था : ईशा देओल

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस सफलता ने पूरे देओल परिवार में खुशियां भर दी हैं। सनी की बहन ईशा देओल भी लगातार फिल्म को सपोर्ट कर रही हैं। ईशा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी हैं, जबकि सनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। ईशा ने कुछ दिनों पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसके बाद उनके सनी और बॉबी देओल के साथ कई फोटो और वीडियो सामने आए थे।

अब ईशा ने एक बार फिर से सनी की जमकर तारीफ की है। वे फिल्म के हैंडपंप वाले आईकॉनिक सीन पर फिदा हैं। ईशा ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि ये सीन फिल्म की हाईलाइट है और मुझे बहुत पसंद आया। ये सिर्फ सनी के हैंडपंप देखने का शॉट है और लोग डरकर भाग जाते हैं। उस मूमेंट का क्लोजअप ही लोगों को डराने के लिए काफी था। मैं सनी के लिए काफी खुश हूं। सिर्फ वे ही ‘गदर’ 2 जैसी मूवी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार