न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धनुष की ‘रायन’ ने पार किया यह खास आंकड़ा, इन 3 फिल्मों की कमाई भी देखें, हिना ने मुंडवाया सिर

साउथ इंडियन स्टार धनुष फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। ऐसे में उनकी हर फिल्म का इंतजार रहता है। गत शुक्रवार (26 जुलाई) को धनुष...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jul 2024 12:34:03

2 News : धनुष की ‘रायन’ ने पार किया यह खास आंकड़ा, इन 3 फिल्मों की कमाई भी देखें, हिना ने मुंडवाया सिर

साउथ इंडियन स्टार धनुष फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। ऐसे में उनकी हर फिल्म का इंतजार रहता है। गत शुक्रवार (26 जुलाई) को धनुष की फिल्म ‘रायन’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म ने शुरुआती 3 दिन यानी पहले वीकेंड पर बढ़िया कमाई की। हालांकि अब रफ्तार कम हो गई है, फिर भी यह एक खास आंकड़ा छू चुकी है। ‘रायन’ का 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने मंगलवार (30 जुलाई) को सभी भाषाओं में मिलाकर 4.50 करोड़ रुपए की कमाई की।

इसकी कुल तमिल ऑक्यूपेंसी 22.48% रही। फिल्म ने भारत में 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करते हुए अब तक 52.95 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं। यह धनुष की 50वीं फिल्म है, जिसमें वे एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इसके डायरेक्टर भी धनुष ही हैं। फिल्म में एसजे सूर्या, संदीप किशन, कालिदास जयराम, अपर्णा बालमुरली, दुशारा विजयन, प्रकाश राज और सेल्वाराघवन जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं।

हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड स्टारर फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने दुनियाभर में धमाल मचा रखा है। फिल्म भारत में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसने 5वें दिन 30 जुलाई को 6.25 करोड़ रुपए कमाए। भारत में इसकी कमाई 78.95 करोड़ रुपए पहुंच गई है। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ की रफ्तार मंद पड़ती जा रही है।

शुरुआती तीन दिन अच्छी कमाई के बाद यह ट्रैक से उतरने लगी। मंगलवार को 12वें दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म के खाते में 54.60 करोड़ रुपए हो गए हैं। इस बीच प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 34वें दिन एक करोड़ रुपए कमाए। इसका कलेक्शन 634.05 करोड़ रुपए हो गया है।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वे तीसरी स्टेज पर हैं। हिना ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए बताया था कि उनका उपचार भी शुरू हो चुका है। तब से ही हिना इलाज और सेहत से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हिना ने हाल में ही एक वीडियो साझा किया है, जिसे देख लोग इमोशनल हो रहे हैं।

वीडियो में हिना अपनी स्किन और पिग्मेंटेशन के बारे में बता रही हैं। उन्होंने टी-शर्ट और पजामा कैरी किया है। सिर पर उन्होंने ब्लैक हैट पहनी है। हिना ने अपने बाल मुंडवा दिए हैं। वह चेहरे पर मुस्कान लिए काम जारी रखे हुए हैं। हिना कीमो सेशन ले रही हैं। उनकी सर्जरी भी हुई थी। ऐसे में बाल झड़ने लगते हैं और इसी कारण हिना ने पूरे बाल कटवा लिए हैं। कुछ दिनों पहले पहले कीमोथेरेपी सेशन के बाद हिना ने काले घने बाल कटाकर बॉय कट हेयरस्टाइल रखा था।

उन्होंने इसका वीडियो भी साझा किया था। इस मुश्किल वक्त में हिना का परिवार और बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल साथ हैं। उल्लेखनीय है कि हिना को सबसे ज्यादा शौहरत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ‘अक्षरा’ के रोल से मिली थी। इस शो के बाद हिना 'बिग बॉस', 'नागिन' और 'कसौटी जिंदगी के' में भी नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री