न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनिल के मशहूर डायलॉग ‘झकास’, नाम, आवाज...के इस्तेमाल पर लगी रोक, यह एक्ट्रेस जल्द करने वाली है शादी

अभिनेता अनिल कपूर करीब चार दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्हें वर्सेटाइल एक्टर की उपमा दी जाती है। अनिल ने अपने अब तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Sep 2023 6:55:59

अनिल के मशहूर डायलॉग ‘झकास’, नाम, आवाज...के इस्तेमाल पर लगी रोक, यह एक्ट्रेस जल्द करने वाली है शादी

अभिनेता अनिल कपूर करीब चार दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्हें वर्सेटाइल एक्टर की उपमा दी जाती है। अनिल ने अपने अब तक के करिअर में हर तरह की भूमिका में खुद को साबित किया है। उन्हें चाहने वालों की संख्या अनगिनत है। 66 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखते ही बनती है। उनका बोलना, चलना, नाचना हर स्टाइल लाजवाब है। वे आज भी एक्टिंग की दुनिया में पूरी तरह से एक्टिव हैं।

बड़ा पर्दा तो छोड़िए, वे अब ओटीटी पर भी धूम मचाने लगे हैं। इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिका पर अनिल कपूर को एक बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके पॉपुलर डायलॉग 'झकास', नाम, तस्वीर, आवाज और निक नेम 'AK' के इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। दरअसल अनिल ने ही इस पर याचिका लगाई थी। अनिल ने मांग की थी कि लोग पैसों के लिए उनकी इन सभी चीजों को यूज कर रहे हैं इसलिए उनकी आवाज और पॉपुलर किरदार का यूज करने पर रोक लगाई जानी चाहिए।

यह फैसला जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह ने अनिल की ओर से कई वेबसाइट और प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ दायर एक मुकदमे पर सुनवाई करते हुए सुनाया है। अनिल कपूर से पहले अमिताभ बच्चन ने भी जनवरी में दिल्ली हाई कोर्ट में पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर एक याचिका दायर की थी। उन्होंने गुजारिश की थी कि उनके नाम, फोटो और पर्सनैलिटी से जुड़ी हुई किसी भी चीज का इस्तेमाल बिना उनकी परमिशन के न किया जाए। आपको बता दें कि इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से सितारों को कई बार ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है।

anil kapoor,delhi high court,personality rights,actor anil kapoor,anil kapoor dialogues,trisha krishnan,rana daggubati,malyalam producer

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इनके साथ ले सकती हैं सात फेरे

साउथ इंडियन एक्ट्रेस तृषा कृष्णन फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। तृषा ने ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के चलते खूब सुर्खियां बटोरीं। अब तृषा पर्सनल लाइफ को लेकर न्यूज में हैं। कहा जा रहा है कि तृषा जल्द ही शादी करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तृषा एक मलयालम प्रोड्यूसर के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। जल्द ही वो अपनी शादी की अनाउंसमेंट करेंगी। हालांकि अभी तक तृषा ने इस खबर को कंफर्म नहीं किया है।

इससे पहले तृषा का नाम एक्टर राणा दगुबत्ती के साथ भी जुड़ चुका है। इन दोनों के लव अफेयर के किस्से हर ओर थे। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सका और ब्रेकअप हो गया। इसके बाद तृषा ने 23 जनवरी 2015 को चेन्नई के एक बिजनेसमैन से सगाई की थी, लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया। तृषा ने खुद मंगेतर से अलग होने का ऐलान किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका