न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत की फिल्म ‘न्याय’ पर हाईकोर्ट ने मेकर्स को भेजा नोटिस, मीका सिंह ने दोस्त को दी 4 करोड़ की प्रोपर्टी!

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे तीन साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन वे आज भी फैंस के दिलों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 7:03:50

सुशांत की फिल्म ‘न्याय’ पर हाईकोर्ट ने मेकर्स को भेजा नोटिस, मीका सिंह ने दोस्त को दी 4 करोड़ की प्रोपर्टी!

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे तीन साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन वे आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। छोटे पर्दे से एक्टिंग करिअर शुरू करने वाले सुशांत ने कुछ ही समय में बॉलीवुड में भी खास पहचान बना ली थी। उनका अचानक से दुनिया से चले जाना किसी को समझ नहीं आया। सुशांत की जीवनी पर तीन साल पहले एक फिल्म 'न्याय' बनी थी।

सुशांत के पिता केके सिंह ने इसकी रिलीज के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने बेटे की प्राईवेसी हर्ट करने का मामला दाखिल किया है। अब कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है। जुलाई में हाईकोर्ट की ही सिंगल बेंच ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। तब उन्होंने इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की। अब कोर्ट ने इसे संज्ञान में लिया है।

कोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को चैलेंज किया है। इसके साथ ही फिल्म मेकर्स से जवाब भी मांगा है। सुशांत के पिता नहीं चाहते कि फिल्म दिखाई जाए। उनके वकील वरुण सिंह ने कोर्ट में कहा कि यह फिल्म सुशांत के साथ उनके परिवार वालों की भी निजता का उल्लघंन करती है। फिल्म बनाने वाले मेकर्स के लीगल एडवाइजर अशोक सरावगी ने पिछली सुनवाई में कहा कि सुशांत पर जो चीजें पब्लिक डोमेन में हैं, उसी आधार पर फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग तैयार किए गए।

फिल्म बनाने में ढाई से तीन करोड़ रुपए खर्च हुए। उल्लेखनीय है कि सुशांत की मौत के बाद उनकी अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस संजना सांघी थी। 34 वर्षीय सुशांत ने 14 जून 2020 को घर में ही आत्महत्या कर ली थी। संदिग्धावस्था में मौत मानकर इसकी लंबे समय तक जांच भी चली। सुशांत ने काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, केदारनाथ, छिछोरे व ड्राइव जैसी फिल्मों में काम किया।

sushant singh rajpoot,delhi high court,nyay movie,sushant death,sushant life,sushant father,mika singh,singer mika singh

दोस्त को पहले मर्सिडीज भी दे चुके हैं सिंगर मीका सिंह

अपनी मस्ती भरी खनकती आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले मीका सिंह हमेशा किसी न किसी कारण चर्चाओं में रहते हैं। अब मीका से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। मीका ने एक दोस्त के लिए खजाना खोलते हुए उसे करोड़ों की प्रॉपर्टी गिफ्ट की है। पैपराजी पेज वायरल भयानी ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है, ''यार हो तो मीका सिंह जैसा.. मीका सिंह ने अपने सबसे अच्छे दोस्त कंवलजीत सिंह को उनके जन्मदिन पर दिल्ली और बॉम्बे में 4 करोड़ रुपए के दो खूबसूरत फ्लैट गिफ्ट किए। मीका सिंह की जय।''

इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई। देखिए यूजर्स ने किए कैसे-कैसे कमेंट- ''टैक्स बचाने की निंजा तकनीक....।'', ''और इधर हमारे दोस्त सिगरेट तक नहीं पिलाते।'', ''बेस्टी..नहीं. ये सब इनकम टैक्स बचाने का तरीका है... सीए ने बोला होगा।'', ''मेरे दोस्त को अमीर बनने दो उसके दोस्त वो भी मुझे ऐसा ही गिफ्ट देगा।'' जानकारी के अनुसार इससे पहले मीका ने इसी दोस्त को मर्सिडीज-बेंज जीएल क्लास कार भी गिफ्ट की थी।

अभी तक मीका की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्र्स के अनुसार मीका करीब 97 करोड़ रुपए की प्रोपर्टी के मालिक हैं। वे प्लैबैक सिंगिंग, लाइव कंसर्ट और स्टेज शो करके मोटी रकम कमाते हैं। वे एक गाना गाने के लिए करीब 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं। मीका मुंबई में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। मीका के पास प्राईवेट जेट है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार