न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सितंबर में दीपिका के घर गूंजेंगी किलकारियां, मां और बच्चे के साथ समय बिताने के लिए रणवीर की है यह योजना

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में होती है। दोनों ही एक-दूसरे पर बेइंतेहा प्यार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 10:59:13

सितंबर में दीपिका के घर गूंजेंगी किलकारियां, मां और बच्चे के साथ समय बिताने के लिए रणवीर की है यह योजना

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में होती है। दोनों ही एक-दूसरे पर बेइंतेहा प्यार लुटाते नजर आते हैं। वे कभी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्यार का इजहार करते हैं तो कभी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर भी उनका प्यार जाहिर हो जाता है। कहने का मतलब ये है कि वे तमाम व्यस्तताओं के बावजूद प्यार का कोई मौका नहीं चूकते। हाल ही इस कपल ने अपने लाखों-करोड़ों फैंस को खुश होने का एक बहुत बड़ा कारण दे दिया।

दरअसल वे शादी के 6 साल बाद 2 से 3 होने वाले हैं। उन्होंने 29 फरवरी को गुडन्यूज शेयर की थी। दोनों ने अपने इंस्टा हैंडल पर जॉइंट पोस्ट में एक पिक्चर नोट शेयर किया था। तस्वीर में ब्लू एंड पिंक दोनों कलर्स में छोटे ओनेसी, टोपी, जूते और गुब्बारे थे। इसमें बताया गया था कि उनका बेबी सितंबर में इस दुनिया में आएगा। अब कपल के एक करीबी सूत्र ने 'जूम' को उनके बारे में जानकारी दी है। सूत्र ने बताया कि दीपिका ने पहले ही अपने सभी वर्क कमिटमेंट पूरे कर लिए हैं जबकि रणवीर की ऐसी कोई योजना नहीं थी।

हालांकि अब रणवीर, दीपिका के साथ रहने के लिए एक साल की पैटरनिटी लीव लेंगे। दीपिका ने पहले ही सारी तैयारी कर ली थी। उन्होंने धीरे-धीरे अपना सारा काम आसान कर लिया था और लंबी पैटरनिटी लीव के लिए तैयार हो रही थीं। रणवीर की ऐसी कोई योजना नहीं थी, लेकिन 'बैजू बावरा' के लिए उनकी एक साल की डेट्स खाली होने के बाद उनके पास कोई और प्लान नहीं था। उन्होंने अब अगले साल 'डॉन 3', 'शक्तिमान' और आदित्य धर की एक्शन फिल्में शुरू होने से पहले कोई अंतरिम असाइनमेंट नहीं लेने का फैसला किया है। वे दीपिका और बच्चे के साथ समय बिताएंगे।

दीपिका ने शेयर की यह प्यारी सी फोटो तो रणवीर ने दी ऐसी रिएक्शन

उल्लेखनीय है कि कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दीपिका व रणवीर ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस बीच प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रहीं दीपिका ने अपनी रूटीन लाइफ से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद लोग उनकी खूबसूरती पर फिदा हुए जा रहे हैं। दीपिका ने 'लॉन्ग हेयर डे' की फोटो साझा की है। इसमें दीपिका अपने लंबे बालों को दिखा रही हैं। कैप्शन में दीपिका ने लिखा, “मिस्ड माय लॉन्ग हेयर।”

ब्लू टॉप और मेकअप के बगैर लंबे बालों को दिखातीं दीपिका की खूबसूरती पर रणवीर ने प्यारा सा कमेंट किया है। रणवीर ने लिखा, “क्यूट।” फैंस को दीपिका का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास 'प्रोजेक्ट के' और 'सिंघम 3' है। 'प्रोजेक्ट के' में साउथ इंडियन प्रभास के साथ दीपिका की जोड़ी जमेगी। 'सिंघम 3' हिट कॉप फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की अगली फिल्म है, जिसमें कई बड़े सितारे नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार