न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी नहीं करने दे रही दीपिका को कोई काम, बताया हाल, बिटिया का नाम ‘दुआ’ रखने पर कपल हो रहा ट्रॉल

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह को जिंदगी का सबसे बड़ा उपहार मिल चुका है। कुछ समय पहले कपल ने अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 10:57:12

बेटी नहीं करने दे रही दीपिका को कोई काम, बताया हाल, बिटिया का नाम ‘दुआ’ रखने पर कपल हो रहा ट्रॉल

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह को जिंदगी का सबसे बड़ा उपहार मिल चुका है। कुछ समय पहले कपल ने अपने जीवन में एक नन्हीं परी का स्वागत किया। उन्हें शादी के 6 साल बाद पहली बार माता-पिता बनने की खुशी मिली है। दीपिका ने 8 सितंबर को बिटिया को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक फैंस को उसकी झलक देखने को नहीं मिली है। इसके अलावा मां बनने के बाद से दीपिका अब तक सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई हैं। वह अपनी बेटी के लालन-पालन में पूरी तरह से समर्पित हैं।

अब दीपिका ने बताया है कि अपनी न्यू बॉर्न बेटी के साथ उनकी लाइफ कैसी चल रही है। दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसमें एक बच्ची दिख रही है जिसकी एक आंख खुली और दूसरी बंद है। फोटो के ऊपर लिखा है, “मैं यहां जागने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि मैं अगर सो गई तो मेरी मां नहाएंगी, खाएंगी, घर की सफाई करेंगी और मैं झपट्टा नहीं मार सकूंगी।”

दीपिका ने कैप्शन में लिखा, “ट्रू स्टोरी।” एक तरह से दीपिका यह बताना चाह रही हैं कि उनकी लाडली उन्हे अपने साथ काफी बिजी रखती हैं। ऐसे में वह आराम भूल गई हैं। पूर्व में दीपिका ने बेटी के जन्म के बाद इंस्टा बायो में बदलाव किया था। उन्होंने लिखा था, “खिलाओ, डकार लो, सो जाओ, रिपीट।” इससे पहले भी दीपिका ने रणवीर के फिर से फिल्मों की शूटिंग पर जाने के बाद भी एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी, जिसमें उनके इंतजार की दास्तां बताई गई थी।

deepika padukone,actress deepika padukone,ranveer singh,dua,deepika mother,deepika daughter,deepika ranveer troll,dua padukone singh

दीपिका-रणवीर ने दिवाली पर किया था बेटी के नाम का खुलासा, कई यूजर्स ने जताई आपत्ति

दीपिका और रणवीर ने दिवाली के मौके पर बेटी के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने बिटिया का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। कपल ने उसके पैर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “दुआ पादुकोण सिंह। दुआ जिसका मतलब है प्रार्थना क्योंकि वो हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है। हमारे दिल प्यार और ग्रेटिट्यूड से भरे हुए हैं।”

हालांकि बेटी का नाम 'दुआ' रखते ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें ट्रॉल करने लगे। आलोचक सवाल उठा रहे हैं कि क्या उन्होंने मुस्लिम नाम चुनकर हिंदू नामों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने इस पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा, “क्या हिंदू नाम कम पड़ गए?” एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “दुआ नहीं, प्रार्थना।” दूसरे ने लिखा, “ये एक अरबी या मुस्लिम शब्द है। आप लोग कैसे हिंदू हैं।” एक शख्स ने कहा, “दुआ? कोई हिंदू नाम नहीं सूझा क्या? दुआ? दुआ क्यों? प्रार्थना क्यों नहीं? आप दोनों हिंदू हैं, भूल गए हैं क्या?”

इसके अलावा एक ने कमेंट किया, “हिंदू नामों की कमी हो गई थी क्या?” एक यूजर ने कहा, “इसकी जगह तो प्रार्थना नाम होता तो अच्छा होता, हिंदू होकर मुस्लिम नाम।” हालांकि, कई यूजर्स कपल के समर्थन में आगे आए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चे के नाम का चुनाव बेहद व्यक्तिगत मामला है। इतना ही नहीं उन्होंने प्रतिक्रिया के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री