न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण जल्द ही सुना सकती हैं गुड न्यूज! फैमिली प्लानिंग के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (37) और एक्टर रणवीर सिंह (38) बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल्स में से एक हैं, जिन पर फैंस अथाह प्यार लुटाते हैं। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 11:47:47

दीपिका पादुकोण जल्द ही सुना सकती हैं गुड न्यूज! फैमिली प्लानिंग के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (37) और एक्टर रणवीर सिंह (38) बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल्स में से एक हैं, जिन पर फैंस अथाह प्यार लुटाते हैं। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं। वे एक-दूसरे के लिए हमेशा प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। उनके अभी तक कोई बच्चा नहीं है। ऐसे में फैंस हमेशा यह जानने को बेकरार रहते हैं कि वे फैमिली प्लानिंग कब शुरू करेंगे। अब दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले पर खुलकर बात की है।

दीपिका ने वोग सिंगापुर के साथ इंटरव्यू में कहा कि मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं और हम भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपनी फैमिली की शुरुआत करेंगे। जब भी मैं अपने परिवार के सदस्यों से मिलती हूं जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं, जैसे मेरी चाची-चाचा, फैमिली फ्रेंड्स और वे सभी मुझे देखकर कहते हैं कि तुम बिल्कुल भी नहीं बदलीं, क्योंकि उनके साथ सेलिब्रिटी जैसा व्यवहार नहीं करतीं।

सबसे पहले मैं एक बेटी, बहन हूं और मैं नहीं चाहती कि ये चीजें कभी बदलें। मेरा परिवार ही मुझे जमीं से जोड़े रखता है। मैं और रणवीर हमारे बच्चे को यही संस्कार सिखाकर बड़ा करेंगे। दीपिका की इन बातों से फैंस को लग रहा है कि वह जल्दी ही गुड न्यूज सुनाएंगी। दीपिका ने इंटरव्यू के दौरान अपने करिअर को लेकर भी बात की।

deepika padukone,ranveer singh,deepika ranveer,actress deepika padukone,actor ranveer singh,deepika interview,deepika family planning

साल 2012 में शुरू हुई थी दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी, 2018 में की शादी

दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी साल 2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट पर शुरू हुई थी। थोड़े समय में ही उनका रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया। दोनों 14 और 15 नवंबर 2018 को इटली में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। करिअर के लिहाज दीपिका के लिए साल 2023 शानदार रहा। वह दो ब्लॉकबस्टर मूवी 'पठान' और 'जवान' में नजर आईं। दीपिका की अगली फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ है।

इसमें वह ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ हैं। यह 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका निर्देशक नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। दूसरी ओर, रणवीर को भी 2023 में दो साल बाद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से एक हिट मिली। दोनों पिछले दिनों 'कॉफी विद करण 8' में भी नजर आए थे। हालांकि शो में बातचीत को लेकर विवाद भी देखने को मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम