न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका ने बाफ्टा अवार्ड्स में शिमरी साड़ी पहन गिराईं बिजलियां, तलाक के बाद पहली बार दिखीं ईशा

हाल ही 77वें बाफ्टा अवार्ड्स का आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल में किया गया। रविवार (18 फरवरी) को हुए इस शो में कई दिग्गज हस्तियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Feb 2024 12:55:26

2 News : दीपिका ने बाफ्टा अवार्ड्स में शिमरी साड़ी पहन गिराईं बिजलियां, तलाक के बाद पहली बार दिखीं ईशा

हाल ही 77वें बाफ्टा अवार्ड्स का आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल में किया गया। रविवार (18 फरवरी) को हुए इस शो में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी शिरकत की। दीपिका फंक्शन में शिमरी साड़ी पहनकर गई थीं। सब्यसांची की डिजाइन की गई साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। वह पीच कलर की साड़ी पहने हैं।

दीपिका का यह लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। दीपिका ने ‘द इंक्रेडिबल स्टोरी’ कैटेगरी के लिए अवार्ड दिया। इससे पहले उन्होंने नॉमिनेशन के लिए चुनी गई फिल्मों के नाम भी बताए। दीपिका क्लिप में यह कहते हुए सुना जा सकता है, “इस कैटेगरी में नॉमिनेटेड अविश्वसनीय कहानियां वास्तविक और काल्पनिक दुनिया को दर्शाती हैं, जो क्रेडिट रोल के बाद लंबे समय तक हमारे साथ रहती हैं। आल्प्स से लेकर एंडीज, दक्षिणी पोलैंड से सियोल तक, नॉमिनेटेड व्यक्ति हैं...और बाफ्टा रुचि के क्षेत्र में जाता है।”

बाफ्टा 2024 विनर्स की बात करें तो डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की बायोपिक फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ बेस्ट निर्देशक, बेस्ट फिल्म और बेस्ट अग्रणी अभिनेता समेत 7 पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के साथ नजर आई थीं। फिल्म में दीपिका के जबरदस्त स्टंट सीन थे। अब दीपिका जल्द ही ‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास के साथ ‘कल्कि 2989 एडी’ में नजर आएंगी। इससे उनका पहला लुक रिवील हो चुका है।

11 साल की शादी के बाद हाल ही अलग हुए हैं ईशा देओल और भरत तख्तानी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने पिछले दिनों अपने पति और बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। इस ऐलान के बाद वह पहली बार स्पॉट हुई हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। वह बेहद खुश दिख रही थीं। इस दौरान उनसे पैप्स ने पूछा कि वह कैसी हैं, इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “मैं ठीक हूं। आप लोग कैसे हैं?” ईशा अकेली ही नजर आईं।

बता दें कि ईशा और भरत ने साल 2012 में शादी की थी। उनके दो बेटियां हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तलाक की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया गया है। हेमा ने इस फैसले में ईशा का साथ दिया तो धर्मेंद्र ने कपल को दोबारा सोचने की नसीहत दी थी। ईशा ने 'दिल्ली टाइम्स' के साथ बातचीत में अलगाव का ऐलान करते हुए लोगों से प्राईवेसी की इज्जत करने की अपील की थी।

मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा की छोटी बहन अहाना देओल ने पहले एक यूट्यूब वीडियो में ईशा और भरत की डेटिंग हिस्ट्री के बारे में जानकारी दी थी। इस बीच हाल ही एक इंटरव्यू में हेमा ने बताया कि ईशा को राजनीति में बहुत दिलचस्पी है। अगले कुछ सालों में अगर उनकी रुचि होगी तो वो निश्चित रूप से राजनीति में शामिल होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम