न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ से दीपिका का फर्स्ट लुक आउट, राजवीर ने बताया पिता से जुड़ी अफवाहों से क्या होता था असर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 15 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। फैंस उनसे बेपनाह मोहब्बत करते हैं। दीपिका कई सुपरहिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 1:43:01

2 News : ‘सिंघम अगेन’ से दीपिका का फर्स्ट लुक आउट, राजवीर ने बताया पिता से जुड़ी अफवाहों से क्या होता था असर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 15 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। फैंस उनसे बेपनाह मोहब्बत करते हैं। दीपिका कई सुपरहिट मूवी में काम कर चुकी हैं। वह पिछले महीने 7 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ में भी कैमियो रोल में दिखी थीं। दीपिका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।

यह सामने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर आज रविवार (15 अक्टूबर) नवरात्रि के पहले दिन खास मैसेज के साथ शेयर किया है। दीपिका इसमें पुलिस की वर्दी पहने दिख रही हैं। रोहित के कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका का जबरदस्त लुक दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाला है। दीपिका ‘शक्ति शेट्टी’ के किरदार में नजर आएंगी।

रोहित ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी… मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी से… शक्ति शेट्टी… मेरी लेडी सिंघम… दीपिका पादुकोण से’ दीपिका।” दीपिका ने भी इंस्टाग्राम पर यह झलक फैंस के साथ शेयर की है। इस पर दीपिका की पोस्ट पर पति रणवीर सिंह ने लिखा, ‘आग लगा देगी।’ आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन और जान्हवी कपूर ने फायर इमोजी शेयर की हैं।

सनी देओल के बेटे राजवीर की पहली फिल्म ‘दोनों’ 5 अक्टूबर को हुई थी रिलीज

दिग्गज एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल ने हाल ही में रोमांटिक फिल्म ‘दोनों’ से अपने अभिनय करिअर की शुरुआत की है। फिल्म भले ही नहीं चली लेकिन राजवीर ने अपनी स्क्रीन उपस्थिति और लुक से सबका ध्यान खींचा है। राजवीर ने जूम एंटरटेनमेंट को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके पिता के बारे में अफवाहों ने उन्हें कैसे प्रभावित किया।

राजवीर ने कहा कि एक बच्चे के रूप में आप रूमर्स को बहुत गंभीरता से लेते हैं और प्रभावित होते हैं। तब आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ अधिक बात करने की जरूरत होती है ताकि आपको यह एहसास हो कि यह रियल नहीं है। इन अफवाहों के बाद मैं अपनी मां (पूजा देओल) से कई तरह के सवाल पूछता था और वह मुझे सब बताती थीं। एक व्यक्ति को हर किसी के साथ बहुत सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करना पड़ता है और कई बार हर किसी के स्थान पर चलना पड़ता है, खासकर अभिनेता बनने के बाद।

मां ही थीं, जिन्होंने बचपन में यह बताया कि मेरी फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक सिम्पल लाइफ है। क्योंकि इस इंडस्ट्री में बहुत सारे नकली लोग हैं और मेरे जीवन में कोई है जो इतना सच्चा व्यक्ति है, इसलिए मैं मां को बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं पिता की तुलना में मां के ज्यादा करीब हूं। पापा बहुत सख्त थे। वे बहुत प्रोटेक्टिव रहे हैं और शायद चिंतित भी, इसलिए हमेशा उन्होंने डेडलाइन का सख्ती से पालन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार