न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका और रणवीर ने फैंस को इस अंदाज में दी गुडन्यूज, बताया घर में कब गूंजेंगी किलकारियां, इन्होंने दीं बधाइयां

बॉलीवुड से आज गुरुवार (29 फरवरी) को फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अब से कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Feb 2024 11:18:35

दीपिका और रणवीर ने फैंस को इस अंदाज में दी गुडन्यूज, बताया घर में कब गूंजेंगी किलकारियां, इन्होंने दीं बधाइयां

बॉलीवुड से आज गुरुवार (29 फरवरी) को फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अब से कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह गुडन्यूज शेयर की है। इस प्यारे कपल पर बेशुमार प्यार लुटाने वालों को लंबे समय से इसका इंतजार था। अब आप समझ ही गए होंगे कि दीपिका और रणवीर जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अनोखे अंदाज में पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है।

इसमें डिलिवरी मंथ भी बताया गया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए लिखा कि बेबी सितंबर 2024 में होगा। पोस्ट में बच्चे से संबंधित कई आइकन हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने दो हाथ जोड़ने वाली इमोजी और नजर न लगने वाला इमोटीकॉन शेयर किया है। जैसे ही यह खबर मिली तो इंटरनेट पर उन दोनों के लिए बधाइयों की बाढ़ आ गई।

आम और खास हर कोई उनकी इस खुशी में शामिल होता नजर आ रहा है। दीपिका की पोस्ट पर कृति सेनन ने कमेंट कर लिखा, “ओएमजी, आप दोनों को बधाई।” एक्ट्रेस कुबरा सैत ने लिखा, “ओहह आज इंटरनेट ब्रेक हो गया है। बधाई हो।” सिंगर श्रेया घोषाल ने लिखा, “OMG!! मैं बहुत एक्साइटेड हूं। आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। बहुत-बहुत बधाई हो।

बाफ्टा अवार्ड्स में शामिल हुईं दीपिका के नजर आया था बेबी बंप

बता दें कि कुछ हफ्ते पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद जब दीपिका 77वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) में शामिल हुईं, तो उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। दीपिका ने रेड कार्पेट पर चमचमाती साड़ी पहनते समय कथित तौर पर अपनी मिड्रिफ छुपाई थी।

दीपिका सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गई कॉउचर साड़ी और कस्टम ज्वैलरी से सजी हुई थीं। इसमें फैंस ने दीपिका का बेबी बंप स्पॉट कर लिया। इसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई कि दीपिका सच में प्रेग्नेंट हैं। हालांकि तब दीपिका और रणवीर ने कुछ नहीं कहा, लेकिन अब यह कंफर्म हो गया है। दीपिका दो महीने की प्रेग्नेंट हैं।

गौरतलब है कि 5 जनवरी 1986 को जन्मी दीपिका 38 साल की हैं। उन्होंने साल 2018 में रणवीर के साथ इटली में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका की पिछली फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को रिलीज हुई थी, जो भारत में 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कमा चुकी है। दूसरी ओर, रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ और ‘सिंघम 3’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम