न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टर दीपक तिजोरी ने फिल्ममेकर मोहित सूरी पर लगाया आरोप, उनका आइडिया चुराकर बनाई थी यह फिल्म

फिल्म इंडस्ट्री में कई बार देखने में आता है कि इससे जुड़े लोग एक-दूसरे पर आइडिया चोरी करने का आरोप लगाते रहते हैं। कभी फिल्म की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 11:27:16

एक्टर दीपक तिजोरी ने फिल्ममेकर मोहित सूरी पर लगाया आरोप, उनका आइडिया चुराकर बनाई थी यह फिल्म

फिल्म इंडस्ट्री में कई बार देखने में आता है कि इससे जुड़े लोग एक-दूसरे पर आइडिया चोरी करने का आरोप लगाते रहते हैं। कभी फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट चोरी हो जाती है तो कभी म्यूजिक चोरी को लेकर फसाना बन जाता है। अब एक ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है। इस बार एक्टर दीपक तिजोरी के निशाने पर फिल्ममेकर मोहित सूरी हैं। मोहित ने साल 2005 में फिल्म 'जहर' के साथ डायरेक्टर के रूप में डेब्यू किया था।

इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में इमरान हाशमी, शमिता शेट्टी और उदिता गोस्वामी थे और यह साल 2003 की हॉलीवुड फिल्म 'आउट ऑफ टाइम' पर बेस्ड थी। अब दीपक ने दावा किया है कि 'जहर' उनका आइडिया था। दीपक ने मोहित पर धोखा देने का आरोप लगाया है। दीपक ने ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं महेश भट्ट के साथ काम करना चाहता था। जब वह ट्रेडमिल पर थे तो मैं उन्हें फिल्म सुनाने गया।

उन्होंने मुझे लगभग 15-20 मिनट तक सुना और फिर कहा कि मुझे इसमें मजा नहीं आया। रहने भी दो। मेरा आइडिया 'आउट ऑफ टाइम' का अनौपचारिक रीमेक था। जब मैं महेश भट्ट के कमरे से बाहर निकल रहा था तो मेरी मुलाकात मोहित से हुई। चार दिन बाद अनुराग बसु ने मुझे सूचित किया कि महेश को 'आउट ऑफ टाइम' पसंद है और वे चाहते हैं कि मोहित डायरेक्शन करें।

इस पर मुझे बहुत गुस्सा आया, क्योंकि मैं भट्ट परिवार को अपना परिवार मानता था। मतलब घर के लोग। मेरा मतलब है, डायरेक्शन मेरा दूसरा करिअर है और यह मेरा जीवन है। मेरे दूसरे करिअर का पहला धोखा और इतना बड़ा धोखा। और तब से आज तक उन्होंने कभी मेरे सामने आकर यह स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने मुझे इस तरह धोखा दिया।

deepak tijori,mohit suri,zeher,deepak mohit,actor deepak tijori,director mohit suri,zeher movie,udita goswami,mahesh bhatt

उदिता गोस्वामी को मोहित के साथ शादी करने से मना करना चाहते थे दीपक

दीपक तिजोरी ने आगे कहा कि इसके बाद मैं साल 2009 की फिल्म 'फॉक्स' में एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी को निर्देशित कर रहा था। उनका उस समय मोहित के साथ अफेयर चल रहा था और मैं उनसे रिश्ते को खत्म करने के लिए कहना चाहता था। मैं उदिता से कहना चाहता था कि किस आदमी के साथ अफेयर है तेरा, लेकिन आखिरकार उन्होंने शादी कर ली और वे खुश हैं। मैं उनके लिए खुश हूं।

‘जहर’ मेरा आइडिया था लेकिन एक बार वो फोन कर देता ना यार। मेरे को बोल देता ना मैंने किया है यह। क्या फर्क पड़ता है। उल्लेखनीय है कि 90 के दशक के दीपक ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। 'आशिकी', 'कभी हां कभी ना' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी कई फिल्मों में दीपक का महत्वपूर्ण रोल था। अब दीपक स्क्रीन पर दिखाई नहीं देते हैं। हालांकि वे किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे