न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'चलो छुटकारा तो मिला...', राजू श्रीवास्तव की मौत पर कॉमेडियन Rohan Joshi का विवादास्पद कमेंट, विवाद बढ़ा तो मांगी माफी

जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से जहां पूरे देश शोक और सदमे में है, वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन रोहन जोशी ने राजू को लेकर ऐसा बेहूदा कमेंट कर दिया था, जिसकी वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 10:47:03

'चलो छुटकारा तो मिला...', राजू श्रीवास्तव की मौत पर कॉमेडियन Rohan Joshi का विवादास्पद कमेंट, विवाद बढ़ा तो मांगी माफी

जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से जहां पूरे देश शोक और सदमे में है, वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन रोहन जोशी ने राजू को लेकर ऐसा बेहूदा कमेंट कर दिया था, जिसकी वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गए। रोहन जोशी ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देने या शोक व्यक्त करने के बजाय कह दिया कि अब उनसे 'जान छूटी'। रोहन जोशी का यह कमेंट देखते ही लोग उन पर भड़क गए और खूब गुस्सा निकाला। रोहन जोशी ने बाद में अपना वह कमेंट डिलीट कर दिया और फिर अपनी सफाई पेश की।

क्या लिखा था रोहन जोशी ने?


21 सितंबर को राजू के निधन के बाद फैंस और परिवार शोक में डूबे हुए थे। सोशल मीडिया पर लोग राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दे रहे थे। यूट्यूबर अतुल खत्री ने भी राजू की याद में पोस्ट लिखा था। राजू की मौत को इंडियन स्टैंडअप कॉमेडी के लिए बड़ी क्षति बताया था। अतुल खत्री के इस पोस्ट पर रोहन जोशी ने लंबा चौड़ा कमेंट किया। जिसमें रोहन ने लिखा- 'हमने एक चीज नहीं खोई है। चाहे ये कर्मा था चाहे रोस्ट था या न्यूज में कोई कॉमेडी, राजू श्रीवास्तव ने स्टैंडअप की नई लहर शुरू होने के बाद नए कॉमिक्स के खिलाफ बोलने को कभी कोई मौका नहीं छोड़ा था। वे हर वक्त अपकमिंग आर्ट फॉर्म के खिलाफ न्यूज चैनल पर बोलते थे। इसे ऑफेंसिव कहते थे क्योंकि उन्हें ये स्टाइल समझ नहीं आता था। भले ही उन्होंने कुछ अच्छे जोक्स बोले होंगे लेकिन वे कॉमेडी की स्प्रिट के बारे में कुछ नहीं जानते थे। चलो छुटकारा तो मिला।'

raju srivastava,raju srivastava death,rohan joshi comment,rohan joshi troll

रोहन जोशी के इसी कमेंट पर लोग भड़क गए और उनकी खूब आलोचना करने लगे। रोहन जोशी के इस पोस्ट ने उनकी घटिया मानसिकता को सबके सामने लाकर रख दिया। लोगों ने रोहन जोशी को उनके इस तरह के भड़काऊ पोस्ट पर खूब लताड़ा।

एक यूजर ने लिखा, 'रोहन जोशी जब तुम्हारे अंदर इतनी कड़वाहट और नफरत भरी तो फिर तुम लोगों को कैसे हंसा पाते हो?'

एक अन्य यूजर का कमेंट था, 'सिर्फ एक कबाड़ी कॉमेडियन ही Raju Srivastav के लिए ऐसी वाहियात बात लिख सकता है।'

इतने सारे निगेटिव रिएक्शन को देखकर रोहन ने कमेंट डिलीट किया। फिर सफाई देते हुए लिखा- 'यही सोचकर डिलीट किया क्योंकि एक मिनट के गुस्से के बाद मैंने सोचा आज पर्सनल फीलिंग्स को सामने लाने का दिन नहीं है। सॉरी अगर मैंने आपको दुख पहुंचाया और इस दृष्टिकोण के लिए शुक्रिया।'

raju srivastava,raju srivastava death,rohan joshi comment,rohan joshi troll

गुस्से में राजू के फैंस

रोहन जोशी ने भले ही अब अपने असंवेदनशील कमेंट के लिए माफी मांग ली हो, मगर यूजर्स के निशाने पर वे बुरी तरह आ गए हैं। उन्हें लोग खरी खोटी सुनाने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। किसी की मौत के बाद उसके बारे में ऐसा कमेंट करना लोगों को रास नहीं आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत