न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने मंदिर में IFS ऑफिसर के साथ की शादी, रणदीप ने लिन को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग विवाह बंधन में बंध चुके हैं। इस स्पेशल लिस्ट में ताजा नाम तेलुगु फिल्मों की मशहूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Dec 2023 6:28:22

2 News : इस एक्ट्रेस ने मंदिर में IFS ऑफिसर के साथ की शादी, रणदीप ने लिन को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग विवाह बंधन में बंध चुके हैं। इस स्पेशल लिस्ट में ताजा नाम तेलुगु फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस चित्रा शुक्ला का जुड़ गया है। चित्रा ने मध्य प्रदेश के एक IFS अधिकारी वैभव उपाध्याय के साथ सात फेरे ले लिए हैं। शादी उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में हुई। चित्रा और वैभव दोनों इंदौर के रहने वाले हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

अब इस कपल ने जॉइंट पोस्ट में अपने-अपने इंस्टा हैंडल से शादी की झलकियों की एक सीरीज शेयर की है। चित्रा ने इस खास मौके के लिए डबल दुपट्टे के साथ रेड कलर का एक हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा चोली चुना था। दूसरी ओर, वैभव ने अपनी दुल्हन को व्हाइट कलर के बंदगला सूट के साथ मैचिंग कलर का साफा और पगड़ी से मैच किया था।

कपल ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,“जिस क्षण हम अपने फेरे के लिए बैठे और त्रियुगीनारायण मंदिर में दिव्य पूजा शुरू हुई, सूर्यनारायण भगवान उठे और सूर्य की किरणें कहीं से सीधे हम दोनों पर आईं, जैसे कि भगवान सूर्य हमें भगवान के दिव्य निवास शिव और देवी पार्वती विवाह मंडपम में शादी करने का आशीर्वाद दे रहे हों।

सूरज की किरणें हम दोनों पर तेज फोकस लाइट की तरह लग रही थीं और हमारे परिवार और आस-पास के सभी लोग सरप्राइज थे कि यह कैसे और क्यों हो रहा है। सूरज की किरणें इतनी तेज थीं कि उन्हें तस्वीरों में भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।” बता दें कि सगाई 11 दिसंबर करीबी दोस्तों व परिवार की मौजूदगी में हुई थी।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की 20 दिन पहले ही हुई थी शादी

एक्टर रणदीप हु़ड्डा ने 29 नवंबर को एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ मणिपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की। आज मंगलवार (19 दिसंबर) को लिन का जन्मदिन है। इस खास मौके पर ‘हाईवे’ फिल्म के एक्टर रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अनसीन तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रणदीप फोटो में लिन के साथ अपनी नई बुलेट पर बैठे हैं। दोनों ही कैजुअल लुक में हैं। रणदीप ने लिखा, “शुक्र है कि भागना नहीं पड़ा हाईवे से इस रास्ते तक, हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं.. जन्मदिन मुबारक हो श्रीमती यह गंभीर नोट है, तब नहीं पता था कि जिंदगी इतनी बदल जाएगी और वह भी बेहतरी के लिए।

मैं बस आपका आभारी हूं कि आप मेरे जीवन में हैं और इसे वह स्थिरता और शांति दे रही हैं जिसकी उसे जरूरत थी। आपको बहुत सारा प्यार लिन लैशराम।” इस पर लिन ने “लव यू मोर” लिखकर हार्ट और हंसी वाली इमोजी शेयर की। रणदीप इन दिनों ‘रैट ऑन अ हाईवे’, ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’, ‘मर्द’, ‘लाल रंग 2’ जैसी फिल्मों में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम