न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘चिंकी-मिंकी’ ने मुंबई में खरीदा पहला घर, दिखाईं झलकियां, भारती ने फैंस को कराया नए ऑफिस का टूर

'चिंकी-मिंकी' के नाम से मशहूर यूट्यूबर और जुड़वा बहनें सुरभि व समृद्धि मेहरा मनोरंजन जगत की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jul 2024 12:45:17

2 News : ‘चिंकी-मिंकी’ ने मुंबई में खरीदा पहला घर, दिखाईं झलकियां, भारती ने फैंस को कराया नए ऑफिस का टूर

'चिंकी-मिंकी' के नाम से मशहूर यूट्यूबर और जुड़वा बहनें सुरभि व समृद्धि मेहरा मनोरंजन जगत की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं। वे खास अंदाज में फैंस का एंटरटेनमेंट करती हैं। वे दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में भी नजर आ चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें खूब वाहवाही मिली थी। फिलहाल चिंकी व मिंकी से जुड़ी खबर ये है कि उन्होंने महज 25 साल की उम्र में सपनों की नगर मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है।

उन्होंने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। तस्वीरों में सुरभि और समृद्धि को गृह प्रवेश पूजा के लिए मैचिंग पिंक टोन्ड को-ऑर्ड सेट पहने देखा गया। पहली फोटो में वे एंट्रेस गेट पर पोज दे रही हैं। अगली तस्वीर में उन्हें घर की नेमप्लेट के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं, जो एक संगमरमर के ऊपर बनी है और जिस पर 'सुकून' लिखा हुआ है। अन्य फोटो में गृह प्रवेश समारोह की झलकियां हैं। एक में उनका पालतू डॉगी दिख रहा है।

‘चिंकी-मिंकी’ ने कैप्शन में लिखा, “सुकून में कदम रखा सुकून से..हमारा अपना घर, ये लिखते हुए भी आंखें नम हैं हमारी, वो कहते हैं ना मेहनत का फल मीठा होता है, इतना मीठा होता है ये नहीं पता था। पहले कदम पर ही सुकून मिल गया, तो घर का नाम कैसे सुकून ना रखें..शुक्राना गुरुजी। 7 जुलाई को हमने गुरुजी के जन्मदिन पर शांतिपूर्वक अपने घर में प्रवेश किया।” उल्लेखनीय है कि दोनों बहनों का जन्म 27 दिसंबर 1998 को नोएडा में हुआ था। करिअर की शुरुआत कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘कॉलेज रोमांस’ से की थी।

भारती सिंह ने हाल ही में खरीदा है ऑफिस, चल रहा है काम

'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह ने हाल ही में नया ऑफिस खरीदा है। उन्होंने अपने नए व्लॉग में फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की। व्लॉग में भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया से मजाक में धमकी देते हुए कहती हैं कि आज हम जा रहे हैं कि अपने नए ऑफिस, जी हां हम आपको दिखाएंगे कि हमारा नया ऑफिस कैसा है। ऑफिस खरीदने के बाद अब मैं पहली बार ऑफिस जा रही हूं अगर मुझे ऑफिस पसंद नहीं आया तो सारा का सारा ऑफिस तुड़वा दूंगी...ऑफिस पर बुलडोजर चलवा दूंगी।

पूरा ऑफिस नया बनवाऊंगी। इसके बाद भारती फैंस को नए ऑफिस का टूर कराती हैं जो कि अभी पूरा तैयार नहीं हुआ है। ऑफिस में जोर-शोर से काम चल रहा है। बता दें भारती फैंस को अपनी लाइफ से लगातार अपडेट कराती रहती हैं। वह व्लॉग के जरिए दर्शकों को हंसाने के साथ हर छोटी-बड़ी बात बताती हैं।

टीवी की कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती आम और खास सबकी चहेती बन चुकी हैं। भारती इन दिनों रियलिटी टीवी शो ‘लॉफ्टर शैफ’ होस्ट कर रही हैं, जिसमें मनोरंजन जगत के कई स्टार कपल कॉमेडी करते हुए अपनी पाक कला का प्रदर्शन करते नजर आते हैं। इसके अलावा भारती का पॉडकास्ट शो भी लाइमलाइट में है। इसमें जल्द ही एक्टर रणदीप हुड्डा दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क