न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छावा 200 करोड़... विक्की कौशल के करियर की सबसे तेज गति से कमाई करने वाली फिल्म

छावा ने अपनी लोकप्रियता का परचम लहराते हुए बॉक्स ऑफिस 3 दिन में 116 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए स्वयं को सबसे तेज गति से 100 करोड़ी क्लब में शामिल करवाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 12:29:38

छावा 200 करोड़... विक्की कौशल के करियर की सबसे तेज गति से कमाई करने वाली फिल्म

निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की विक्की कौशल अभिनीत पीरियड ड्रामा फिल्म छावा ने अपनी लोकप्रियता का परचम लहराते हुए बॉक्स ऑफिस 3 दिन में 116 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए स्वयं को सबसे तेज गति से 100 करोड़ी क्लब में शामिल करवाया है। यह विक्की कौशल के करियर की पहली इतनी तेज गति से कारोबार करने वाली फिल्म बनी है।

अब सिने गलियारों में इस फिल्म के 200 करोड़ी क्लब में शामिल होने को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया हैं। ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है यह फिल्म अपने दूसरे सप्ताहांत तक 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार से गुरुवार तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 50 करोड़ का और कारोबार करते हुए स्वयं को 170 करोड़ तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली। इसके बाद शुक्रवार 21 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे सप्ताह में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और तीन दिनों के भीतर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। दूसरे दिन छावा ने 37 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'छावा' ने तीसरे दिन भारत में 48.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल इंडियन नेट कलेक्शन 116.5 करोड़ रुपये हो गया। जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा पहले वीकेंड पर 150 करोड़ के पास पहुंच गया है।

यह 2025 की पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने इतनी तेज़ी से 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर से 'छावा' को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके कलेक्शन में लगातार इज़ाफा हो रहा है। विक्की कौशल की दमदार परफॉर्मेंस और रश्मिका मंदाना की स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

आगामी सप्ताह भी बॉक्स ऑफिस पर छावा को कोई बड़ी फिल्म टकराव देने वाली नहीं है। इस सप्ताह प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म कैप्टन अमेरिका को लेकर उम्मीद थी कि यह छावा के कारोबार को प्रभावित करेगी, लेकिन छावा ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धोने में सफलता प्राप्त कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ