न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चारु असोपा को भी करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना, रुबीना दिलैक के साथ रिलेशनशिप पर बोले अविनाश सचदेव

चारु असोपा टेलीविजन की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। चारु 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'देवों के देव महादेव' और 'मेरे अंगने' में जैसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Aug 2023 1:16:24

चारु असोपा को भी करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना, रुबीना दिलैक के साथ रिलेशनशिप पर बोले अविनाश सचदेव

चारु असोपा टेलीविजन की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। चारु 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'देवों के देव महादेव' और 'मेरे अंगने' में जैसे कई लोकप्रिय सीरियल का हिस्सा रही हैं। वे इन दिनों टीवी सीरियल ‘कैसा है ये रिश्ता अंजाना’ में नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। चारु ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में स्ट्रगल की बात करते हुए कास्टिंग काउच का सामना करने के बारे में भी खुलासा किया।

चारु ने कहा कि मुझे याद है कि मेरी मां ऑडिशन और मीटिंग में मेरे साथ जाती थीं। हमने इंडस्ट्री के बारे में इतना सुना था कि वह मुझे अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी। हम यहां किसी को नहीं जानते थे, इसलिए हमने फैसला किया कि मैं कॉन्टैक्ट बनाने के लिए एक्टिंग स्कूल से जुड़ जाऊंगी। मेरी मां मुझे स्कूल छोड़ती और वापस लेने आती थीं। मैंने तीन महीने तक कोर्स किया और फिर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए ऑडिशन दिया।

चारु ने आगे बताया कि मैं एक फिल्म की मीटिंग के लिए गईं और एक बहुत फेमस प्रोडक्शन हाउस के निर्माता से मिलीं। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहूंगी। मैं जो ये बात कर रही हूं बहुत बड़े प्रोडक्शन हाउस के बारे में मैं कर रही हूं। कास्टिंग डायरेक्टर ने कॉन्ट्रेक्ट मेरे सामने रखा, मेरे हाथ में एक पेन था। यह बहुत बड़ी फिल्म थी पर जो बात कास्टिंग डायरेक्टर ने कही उसके बाद मेरा तीन दिन तक बुखार नहीं उतरा। उन्होंने मुझसे जो कहा उसे सुनने के बाद मैंने उनसे हाथ जोड़कर कहा, वो जो कह रहे है मैं वो नहीं कर पाऊंगी।

उन्होंने मुझसे कहा कि ठीक है, तुम नहीं करोगी तो बाहर जो लड़कियां बैठी हैं वो कर देंगी... मैंने उनसे कहा सर ठीक है तो प्लीज आप इस कॉन्ट्रेक्ट को वापस ले सकते हैं। यह मेरे साथ तब हुआ जब मैं फिल्मों के लिए ट्राई कर रही थी। इस घटना के बाद मैंने टीवी में ही एक्टिंग करने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा कर चुके हैं। उन्हें काम देने के बदले अपनी इज्जत के साथ ‘समझौता’ करने के लिए कहा जाता है। फीमेल के साथ मेल एक्टर्स को भी ऐसे बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा है।

charu asopa,casting couch,avinash sachdev,rubina dilaik,actress charu asopa,bigg boss ott 2

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से बाहर हो चुके हैं अविनाश, अब तक रहे हैं कई अफेयर

टीवी के मशहूर एक्टर अविनाश सचदेव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से बाहर हो गए। इसके बाद अविनाश एक्स गर्लफ्रेंड टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक व उनके साथ रिलेशनशिप पर खुलकर बोल रहे हैं। एक इंटरव्यू में अविनाश ने कहा कि जब हम रिलेशनशिप में थे तब बच्चे थे। 22 साल का मैं था और वह मुझसे 2 वर्ष छोटी थीं तो 20 साल की रही होंगी। उस समय के प्यार में और इस समय के प्यार में बहुत बदलाव हैं। वो प्यार काफी खूबसूरत था।

उसमें हमने कई हैप्पी मोमेंट्स देखे। सच में वो समय काफी खूबसूरत था। आज यदि उस समय के बारे में सोचो तो बहुत अलग फीलिंग आती है। आपको अब समझ आता है कि बचपन का प्यार क्या होता है और आज का क्या होता है। उस समय हमारी उम्र काफी छोटी थी और हम दोनों ही इंडस्ट्री में नए थे। मेरे अपोजिट एक नई हिरोइन थी और मैं उनके अपोजिट हीरो था। बहुत खूबसूरत दौर था और वो बिल्कुल एक हैप्पी जोन में रहा जब तक रहना था और ये कोई लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी तो है नहीं कि जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी।

सबकी एक एक्सपायरी डेट होती है। तो मैं इसे ऐसे लेता हूं कि उसकी भी एक्सपायरी डेट हो गई थी तथा जब तक उसको रहना था वो खूबसूरत रहा। उल्लेखनीय है कि रुबीना से ब्रेकअप के बाद अविनाश ने एक्ट्रेस शालमली देसाई से शादी की। दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद अविनाश ने पलक पुर्सवानी के साथ सगाई की, लेकिन उससे भी ब्रेकअप हो गया। बिग बॉस में अविनाश की फलक नाज के साथ अच्छी बोंडिंग नजर आई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार