न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, लगाए ये 7 कट, जानें-कब रिलीज हो सकता है ‘डंकी’ का टीजर

शाहरुख खान उन चुनींदा बॉलीवुड स्टार्स की श्रेणी में आते हैं, जिनका चार्म उम्र बढ़ने के बावजूद बढ़ता जा रहा है। इस साल रिलीज हुई उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 6:14:18

‘जवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, लगाए ये 7 कट, जानें-कब रिलीज हो सकता है ‘डंकी’ का टीजर

शाहरुख खान उन चुनींदा बॉलीवुड स्टार्स की श्रेणी में आते हैं, जिनका चार्म उम्र बढ़ने के बावजूद बढ़ता जा रहा है। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘पठान’ सुपर डुपर हिट रही थी। अब वे 57 साल की उम्र में ‘जवान’ फिल्म से भी धूम मचाने को बेताब हैं। फैंस फिर से उनके रंग में रंगने को तैयार हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि सेंसर बोर्ड ने ‘जवान’ पर कैंची चला दी है।

बोर्ड ने किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए फिल्म में मेजर 7 कट लगाते हुए फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि फिल्म को सिनेमाघर में कोई भी देख सकता है। फिल्म में सुसाइड के कुछ विजुअल को डिलीट करने, सिर कटा हुआ शरीर का सीन हटाने के लिए कहा गया है। 'उंगली करना' डायलॉग को 'उसे इस्तेमाल करो', संप्रदाय शब्द को घर, पैसा.... की बुनियाद, 'पैदा होके' डायलॉग को 'तब तक बेटा वोट डालने' से रिप्लेस किया गया है।

एनएसजी को बदलकर आईआईएसजी बना दिया और भारत के राष्ट्रपति की जगह राज्य प्रमुख शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि ‘जवान’ में शाहरुख के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म में सान्या मल्होत्रा व विजय सेतुपति के भी अहम किरदार है, जबकि दीपिका पादुकोण का कैमियो है। डायरेक्टर एटली कुमार है।

shahrukh khan,jawan,dunki,censor board,nayanthara,deepika,taapsee pannu,dunki teaser,sham kaushal

‘डंकी’ में पहली बार राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ‘जवान’ के बाद 'डंकी' फिल्म में नजर आएंगे। वे पहली बार ‘थ्री इडियट्स’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं। दोनों की इस साझेदारी को देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड है। बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख और तापसी पन्नू स्टारर 'डंकी' का टीजर दिवाली के आस-पास रिलीज किया जाएगा।

कहा जा रहा है कि टीजर को सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' के साथ अटैच किया जाएगा। हालांकि फिल्ममेकर्स या ‘किंग खान’ की तरफ से अब तक किसी भी तरह की कन्फर्मेशन नहीं दी गई है। शाहरुख 'डंकी' में पहली बार तापसी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। ‘डंकी’ की रिलीज डेट क्रिसमस के आस-पास 22 दिसंबर बताई जा रही है।

इस बीच ‘डंकी’ फिल्म के एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि भले ही यह एक आउट-एंड-आउट एक्शन फिल्म नहीं है, लेकिन फैंस को शाहरुख को कुछ एक्शन करते हुए देखने को मिलेगा। शाम ने कहा कि शाहरुख बहुत सपोर्टिव हैं, वे सेट पर हमेशा स्टंट टीम और अभिनेताओं के साथ समन्वय करते रहते हैं, वे बहुत प्यारे हैं।'' आपको बता दें कि शाम एक्टर विक्की कौशल के पिता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार