न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘इंडियन 2’ फिल्म में हुए ये बदलाव, U/A सर्टिफिकेट मिला, अजय की फिल्म अब इस दिन होगी रिलीज

साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन इस समय ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म में नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jul 2024 12:34:27

2 News : ‘इंडियन 2’ फिल्म में हुए ये बदलाव, U/A सर्टिफिकेट मिला, अजय की फिल्म अब इस दिन होगी रिलीज

साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन इस समय ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म में नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। अब कमल की एक और फिल्म ‘इंडियन 2’ भी जल्द ही सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। देशभक्ति पर आधारित यह फिल्म 12 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देगी। कमल और डायरेक्टर शंकर 28 साल बाद ‘इंडियन’ का सीक्वल ला रहे हैं। फैंस को ‘इंडियन 2’ का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है।

हालांकि कुछ बदलाव के साथ फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म कसम खाने वाले शब्द, कुछ विवादास्पद शब्द जैसे 'इंडियन' से 'डर्टी इंडियन', एक सीन से 'ब्राइब मार्केट' हटाने जैसे सुझाव दिए हैं। फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 4 सैकंड का है। शंकर की अधिकतर फिल्में लगभग इतनी ही अवधि की होती हैं। फिल्म में कमल एक बार फिर अपने सेनापति वाले रोल में नजर आएंगे। वे भ्रष्टाचारियों से लड़ते हुए दिखेंगे।

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘इंडियन’ में कमल ने पिता और पुत्र का डबल रोल किया था। बताया जा रहा है कि ‘इंडियन 2’ की कहानी सेनापति के विमान विस्फोट में अपने बेटे चंद्रू की हत्या करने और पुलिस से बचकर विदेश भागने के बाद भारत लौटने की घटनाओं पर आधारित है। इसमें सिद्धार्थ, एसजे सूर्या, रकुलप्रीत सिंह, नेडुमुडी वेणू, विवेक, बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर के भी अहम रोल हैं।

indian 2,indian 2 movie,kamal hassan,actor kamal hassan,indian,censor board,auron mein kahan dum tha,ajay devgn,tabu,ajay tabu

‘औरों में कहां दम था’ में अजय देवगन के अपोजिट हैं तब्बू

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ पहले आज शुक्रवार (5 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। चार दिन पहले खबर आई कि फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं होगी। ऐसा भी कहा गया कि ये फिल्म जुलाई के दूसरे हफ्ते या फिर अगस्त में रिलीज होगी। अब इसकी रिलीज को लेकर एक अपडेट मिली है। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट में सूत्र ने बताया कि फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी।

मेकर्स इस पिक्चर को जुलाई के दूसरे हफ्ते में रिलीज करने पर विचार कर रहे थे, लेकिन इस पर बात नहीं बनी और 2 अगस्त तारीख फाइनल हुई। उसी दिन ‘12वीं फेल’ फेम विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर तय है। उल्लेखनीय है कि ‘औरों में कहां दम था’ फिल्म को पोस्टपोन करने के पीछे जो कारण बताया जा रहा था वो यह था कि 27 जून को रिलीज ‘कल्कि 2898 एडी’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

ऐसे में अजय की फिल्म अभी रिलीज होती तो स्क्रीन शेयरिंग को लेकर मामला फंसने से दोनों फिल्मों को नुकसान होता। फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे हैं। इसमें जिम्मी शेरगिल का भी महत्वपूर्ण रोल है। ये अजय की इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे ‘मैदान’ और ‘शैतान’ कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क