शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। जल्द ही उनका इंतजार खत्म हो जाएगा क्योंकि फिल्म 22 दिसंबर से सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ को पास कर दिया है। इसे U/A सर्टिफिकेट मिला है। एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले ही मेकर्स ने फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए सीबीएफसी बोर्ड के पास भेज दी थी।
फिल्म की अवधि का भी पता चल गया है। 'डंकी' का रनटाइम 2 घंटे 41 मिनट होगा। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कि कमाल का था। इसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नु और विक्की कौशल का जलवा देखने को मिला। शाहरुख का अंदाज फुल पंजाबी स्टाइल वाला था। फिल्म में बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर के भी खास रोल हैं।
यह जिओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति है। इसके प्रोड्यूसर राजकुमार हिरानी और गौरी खान हैं। इसे अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है। ‘डंकी’ से बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘सालार’ क्लैश होगी।
‘डंकी’ के लिए फैंस के बीच विदेश में दिखा जबरदस्त क्रेज
‘डंकी’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। विदेश के बाद अब भारत में भी बुकिंग शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 'डंकी' की एडवांस बुकिंग में धीमी शुरुआत हुई है। विदेश में फिल्म ने दमदार कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है। 'डंकी' हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म की अब तक 14 टिकट बिक चुकी हैं।
इस लिहाज से फिल्म का कलेक्शन 2230 रुपए हो गया है। सिने हब की रिपोर्ट के मुताबिक 'डंकी' ने विदेश में मजबूत ओपनिंग ली है। फिल्म को उत्तरी अमेरिका में अच्छी शुरुआत मिली। फिल्म एडवांस बुकिंग में ‘जवान’ छोड़कर बाकी सभी बॉलीवुड फिल्मों से आगे है।
उत्तरी अमेरिका में 'डंकी' ने पहले दिन 210000 मिलियन डॉलर यानी 1.74 करोड़ रुपए की कमाई की है। पहले दिन फिल्म की 15000 टिकटें बिक चुकी हैं। फिल्म को कनाडा में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई अमेरिका में हुई है। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।














