न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘वीर’ फेम एक्ट्रेस जरीन खान को कोर्ट ने दी राहत, इधर-बहन शगुन की शादी में भावुक हुईं यह एक्ट्रेस

‘वीर’ फिल्म में सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस जरीन खान को कोलकाता की एक अदालत ने धोखाधड़ी मामले में राहत दी है। जरीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 1:51:08

2 News : ‘वीर’ फेम एक्ट्रेस जरीन खान को कोर्ट ने दी राहत, इधर-बहन शगुन की शादी में भावुक हुईं यह एक्ट्रेस

‘वीर’ फिल्म में सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस जरीन खान को कोलकाता की एक अदालत ने धोखाधड़ी मामले में राहत दी है। जरीन सोमवार (11 दिसंबर) को सियालदह कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए देश से बाहर नहीं जाने का आदेश दिया है। जरीन को 30 हजार रुपए के बॉन्ड पर 26 दिसंबर तक के लिए यह राहत दी गई है।

जरीन को आदेश दिया गया है कि कोलकाता पुलिस को सूचित करने के साथ इजाजत लिए बगैर वह देश से बाहर नहीं जाएंगी। पेशी के वक्त जरीन ने चेहरा नीले मास्क से ढंका हुआ था और ब्लैक कलर की कैप पहनी थी। बता दें कि जरीन के खिलाफ यह मामला साल 2018 में दर्ज किया गया था। तब एक दुर्गा पूजा फंक्शन में शामिल होने के लिए 12 लाख रुपए एडवांस लेकर भी वह इवेंट में नहीं पहुंची थीं।

इस पर इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने जरीन के खिलाफ कोलकाता के नारकेलडांगा में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया। जरीन ने सफाई देते हुए कहा था कि फ्लाइट टिकट और अन्य चीजों को लेकर मिसकम्युनिकेशन हुआ था जिसके चलते वह इवेंट में नहीं पहुंच सकीं। जरीन ने बॉलीवुड में 'वीर' से धमाकेदार डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', '1921' और 'अक्सर 2' जैसी फिल्मों में देखा गया। फिल्म इंडस्ट्री में जरीन को कैटरीना कैफ की हमशक्ल कहते हैं।

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने शेयर की बहन की शादी की फोटो

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ के चलते लाइमलाइट में हैं। फैंस को सान्या का किरदार पसंद आ रहा है। वह विक्की कौशल की पत्नी ‘सिलू मानेकशॉ’ के रोल में हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके बाद सान्या अपनी बहन शगुन की शादी में बिजी हो गईं। शगुन ने अचिन जैन के साथ शादी की है, जो मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर्स में से एक हैं।

अब सान्या ने शगुन की शादी के कुछ खास पलों की फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह काफी भावुक हो रही हैं। सान्या ने विदाई और कई खास पल दिखाए हैं, जिनमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं। पहली फोटो में सान्या और शगुन एक-दूसरे को गले लगाती हैं। दूसरी फोटो में सान्या हल्दी वाले लुक में दिखीं और एक कपड़े से आंसू पोछती नजर आईं।

तीसरी फोटो में शगुन को दुल्हन अवतार में देख सान्या खुद को कंट्रोल नहीं कर पाईं और उनके खुशी के आंसू निकल पड़े। चौथी फोटो में सान्या बहन का हाथ थामे हैं। इससे पहले 9 दिसंबर को सान्या के जीजा अचिन ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो और वीडियो शेयर किए थे। सान्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘सैम बहादुर’ से पहले शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी ‘जवान’ में दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे