न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्ते को लेकर ऐसा बोले बोनी कपूर, बेटे के साथ करेंगे सोलो हीरो वाली फिल्म

प्रख्यात फिल्ममेकर बोनी कपूर कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। बोनी इन दिनों अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 10:47:51

अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्ते को लेकर ऐसा बोले बोनी कपूर, बेटे के साथ करेंगे सोलो हीरो वाली फिल्म

प्रख्यात फिल्ममेकर बोनी कपूर कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। बोनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म में अजय देवगन और प्रियामणि के अहम रोल हैं। बोनी इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस बीच एक इंटरव्यू में बोनी ने अपने बेटे अर्जुन कपूर और सुपरस्टार सलमान खान के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

अर्जुन लंबे समय से सलमान के छोटे भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। बोनी ने कहा कि आज चाहे अर्जुन और सलमान के रिश्ते तनावपूर्ण हों, लेकिन अर्जुन आज जो भी हैं उसका क्रेडिट मैं सलमान को देना चाहूंगा। मुझे कभी नहीं लगता था कि अर्जुन हीरो बनना चाहते हैं। सलमान वो पहले शख्स हैं जिन्होंने मुझे फोन करके कहा था कि अर्जुन हीरो बनेगा। अर्जुन उन दिनों काफी हेल्दी हुआ करते थे। सलमान ने अर्जुन की बहुत मदद की है।

उन्होंने ठान लिया था कि वे अर्जुन को फिट बनाएंगे और ये बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन सलमान ने ठान लिया था तो कर दिखाया। आप गौर करेंगे तो देखेंगे कि अर्जुन की ग्रोथ में सलमान का हाथ है। बोनी से जब पूछा गया कि अर्जुन और सलमान के बीच अब पहले जैसे संबंध नहीं रहे तो क्या इसका असर उनके और सलमान के रिश्तों पर भी पड़ा है तो उन्होंने कहा कि नहीं, बिल्कुल नहीं।

मेरे और सलमान के रिश्ते अब भी पहले जैसे ही हैं। उसमें कोई बदलाव नहीं आया। मैं अब भी उन्हें प्यार करता हूं। मुझे लगता है कि सलमान जैसे बहुत कम लोग हैं। वे बड़े दिल वाले हैं और उनसे जब भी मिलिए वे गर्मजोशी से मिलते हैं। वे मुझे अब भी उतना ही सम्मान देते हैं जितना पहले देते थे।

boeny kapoor,producer boney kapoor,filmmaker boney kapoor,Salman Khan,arjun kapoor,janhvi kapoor,khushi kapoor

बोनी कपूर का बेटी जान्हवी और खुशी के लिए है यह प्लान

बता दें कि बोनी कपूर के 4 बच्चे अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और खुशी हैं। बोनी जो कि खुद प्रोड्यूसर हैं उन्होंने कभी किसी को लॉन्च नहीं किया। बोनी ने बताया कि उनके बच्चों ने कभी उनसे खुद आकर नहीं कहा कि उन्हें लॉन्च करो। बोनी ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि मैं अर्जुन के साथ और भी फिल्में करने वाला हूं। ‘नो एंट्री 2’ और एक सोलो हीरो फिल्म। मुझे फिल्म का सब्जेक्ट काफी पसंद है और मैंने अर्जुन को नरेट किया और उसे भी अच्छा लगा।

हम उस फिल्म में भी काम करेंगे। अर्जुन ने कभी मुझसे काम नहीं मांगा। उसे पता होता था मेरे पास कौनसी स्क्रिप्ट्स हैं जिन पर मैं काम कर रहा हूं। उसे पता था कि जो मेरा है वो उसका भी है। उसकी खुद की च्वाइस थी ‘तेवर’ में काम करना। जब बोनी से पूछा गया कि बेटियों को लेकर उनका क्या प्लान है तो इस पर उन्होंने कहा कि खुशी के साथ मैं उस स्टेज पर नहीं पहुंचा हूं कि मैं उसे कहूं कि मेरे पास तुम्हारे लिए सब्जेक्ट है। लेकिन वह मेरे दिमाग पर है। रही बात जान्हवी की तो उसको लेकर मेरे दिमाग में सब्जेक्ट है जिसे मैं प्रोड्यूस करना चाहता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम